
मेहंदी डिजाइन नई
Ramadan Mehni Design: हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए आप मेहंदी के कई डिजाइंस को आकार के हिसाब से बना सकते हैं।

Ramadan Mehndi Designs 2024: रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। हम सभी किसी न किसी मौके पर हाथों पर कई डिजाइन की मेहंदी लगाते हैं। मेहंदी की कई अलग-अलग डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगी, लेकिन किसी भी डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हमें हाथों और पैरों के आकार को समझना बहुत जरूरी होता है।
डिजाइन की बात करें तो आजकल ताज महल के डिजाइन वाली मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं रमजान के पाक मौके पर हाथों और पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी के कुछ आसान डिजाइंस-

ताज महल प्यार का प्रतीक है। इसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। वहीं इसकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। कहा यह भी जाता है कि इसे बनाने वाले मजदूरों के हाथों को काट दिया गया था, ताकि इस तरीके का ताज महल दोबारा न बनाया जा सकें।
मोर और हाथी के साथ ताज महल मेहंदी (Peacock Mehndi Design)

ताज महल के साथ आप बारीकी से अलग-अलग डिजाइन जैसे जालीदार और भी अन्य डिजाइन बनाकर साथ में मोर या मोर के पंख को बना सकती हैं। हाथों के साथ-साथ बाजू पर मेहंदी लगा रही हैं तो इस तरह से हाथी का आकार भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…
पैरों के लिए ताज महल मेहंदी डिजाइन (Foot Mehndi Designs)
पैरों पर अक्सर हम भरे हुए डिजाइन की मेहंदी को लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप बारीकी से मेहंदी के कोन को काटकर मेहराब, बेल, जालीदार, अरेबिक मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। ताज महल बनाने के लिए आप कोशिश करें कि टूथपिक या तीली का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्रेसलेट स्टाइल ताज महल मेहंदी (Modern Mehndi Design)

मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी को आजकल काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह से आप कंगन या ब्रेसलेट की तरह से ताज महल के डिजाइन को बना सकती हैं। बॉर्डर बनाने के लिए आप लाइन और केरी के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |