
dulha dulhan mehndi design simple
मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले आपको लेटेस्ट पैटर्न को जानना और उसे अपने हाथों के आकार हिसाब से ही डिजाइन को बनाना चाहिए।

मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे हर तीज-त्योहार व शादी के फंक्शन के लिए लगाया जाता है। शादी की बात करें तो ब्राइडल मेहंदी डिजाइन चुनते समय होने वाली दुल्हन न जाने कितने ही डिजाइन देखती हैं और फिर जाकर कोई एक डिजाइन फाइनल करती हैं।
लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल पिक्चर-आर्ट मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं पिक्चर-आर्ट मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइंस से जुड़ी कुछ खास बातें।
कट आउट ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
मॉडर्न लुक वाली मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह के झूमर वाले कट आउट मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आप एक तरफ झूमर का डिजाइन और दूसरी तरफ आप बारीक डिजाइन के जाल मेहंदी डिजाइन को बना सकती हैं। कट आउट में आप अपने पार्टनर की तस्वीर को भी मेहंदी से बनवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:टो रिंग डिजाइन : पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे स्टोन वाले टो रिंग डिजाइन
बेल डिजाइन ब्राइडल मेहंदी

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को शादी के दिन हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके लिए कलाई पर ब्रेसलेट के शेप की तरह मेहंदी का डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरह का ज्वेलरी स्टाइल बेल डिजाइन आपके हाथों पर हाथ फूल की तरह नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Latest Bali Design 2023 | खूबसूरत सोने की बाली डिजाइन
फुल हैण्ड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन

अपनी शादी के दिन भरे हाथों की मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस तरह से डोली, फेरे, मंडप, वरमाला के डिजाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह के भरे हाथों वाली मेहंदी कभी भी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं होती है। इसमें आप अपने पार्टनर का नाम कलाई में भी लिखवा सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |