
Mehndi Back Hand Design, Mehndi Design, Mehndi Design Simple, Mehndi Easy Design, Mehndi Full Hand Design, Mehndi New Design, Mehndi Simple Design, कट आउट मेहंदी डिजाइन, ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी, ज्वेलरी पैटर्न का मेहंदी डिजाइन, साइड बेल मेहंदी डिजाइन
पैरों के आकार के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को चुनना चाहिए। ऐसा करने से बनाया गया मेहंदी का पैटर्न पैरों की शोभा बढ़ाने में मदद करता है।

मेहंदी लगाना हम सभी पसंद करते हैं। वहीं मेहंदी के कई डिजाइन आपको इंटरनेट के जरिये देखने को मिल जाएंगे। दुल्हन की बात करें तो हाथों से लेकर पैरों तक में मेहंदी को लगाया जाता है। हालांकि ज्यादातर लड़कियां भरे-भरे हाथों की मेहंदी के डिजाइन को बनवाना पसंद करती हैं।
आजकल की बात करें तो पैरों के लिए आपको कई मॉडर्न डिजाइन के पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ मॉडर्न डिजाइन जो खासकर पैरों के लिए बेस्ट रहेंगे।
कट आउट मेहंदी डिजाइन
आजकल आपको कट आउट पैटर्न में कई मेहंदी के डिजाइन देखने को नजर आ जाएंगे। इसके लिए आप मंडला आर्ट डिजाइन को आधा-आधा कर दोनों पैरों पर बना सकती हैं। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : NEW GOLD BALI DESIGN : सबसे हटके डिज़ाइन वजन और कीमत के साथ (UNIQUE DESIGN WITH GREAT WEIGHT AND PRICE)
साइड बेल मेहंदी डिजाइन

मॉडर्न लुक को बरकरार रखने के लिए आप बेल के डिजाइन को पैरों के फ्रंट की जगह साइड में इस तरह से बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आप अरेबिक स्टाइल या फूल-पत्ती के डिजाइन को बना सकती हैं। बारीकी से मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो केरी के डिजाइन को बनाकर अंदर की तरफ जालीदार पैटर्न बना सकती हैं।
ज्वेलरी डिजाइन मेहंदी

ज्वेलरी पैटर्न का मेहंदी डिजाइन देखने में काफी रॉयल लुक देने में नजर आता है। वहीं इसके लिए आप डॉट-डॉट कर मेहंदी से बनी चैन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के डिजाइन के लिए आप उंगलियों पर भरे-भरे डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं।
हाफ फुट मेहंदी डिजाइन

आजकल मिनिमल लुक के मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए इस तरह का बारीकी से बनाया गया मेहंदी आर्ट पैरों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप साथ में पायल का डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आप मोर, जाल, फूल-पत्ती के डिजाइन को पैरों पर बना सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |