Site icon Uprising Bihar

मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास

आजकल ब्राइड्स भरे-भरे हाथों की जगह पर ज्यादातर केवल शगुन के तौर पर मेहंदी के मिनिमल डिजाइंस को बनाना पसंद कर रही हैं

These minimal designs of mehndi are very special for the bride.
These minimal designs of mehndi are very special for the bride.

अपनी शादी का दिन हम सभी के लिए सबसे अहम होता है और इस दिन के लिए हम अक्सर अपने लुक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी भी लगाई जाती है और इसे मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। 

किसी भी शुभ काम या त्योहार के लिए मेहंदी के कई डिजाइंस को हाथों और पैरों पर लगाना पसंद किया जाता है। आजकल की बात करें तो मिनिमल डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं दुल्हन के लिए खास मेहंदी के मिनिमल डिजाइंस।

कट आउट मेहंदी डिजाइन 

इसे भी पढ़ें: ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।

मिनिमल लुक में टैटू स्टाइल मॉडर्न मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप कट-आउट पैटर्न में मेहंदी के पैटर्न को बना सकती हैं। इसके लिए आप टूथपिक और इअरबड्स का इस्तेमाल करना होगा और डिजाइन को हाथों के आकर के हिसाब से बनाना होगा।

लोटस डिजाइन मेहंदी 

वैसे तो फूल-पट्टी में आपको कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इसमें भी आप हाथों को आकर्षक बनाने के लिए कमल के फूल को जालीदार डिजाइन के साथ हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक और फोर्क की सहायता ले सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

मेहंदी डिजाइन फोटो
मेहंदी डिजाइन फोटो

आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके लिए आप हाथों पर कट आउट पैटर्न में बड़े-बड़े आकार के फूल और पत्तियों के डिजाइन को बना सकते हैं। इसके लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं। ऐसा डिजाइन बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें।

मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन 

बारीक और गोल डिजाइन की मेहंदी को शादी के दिन अपने हाथों पर सजाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप उंगलियों और हथेली पर बारीकी और पतली लकीर की मदद से बनाया गया खूबसूरत मंडला आर्ट का डिजाइन बना सकती हैं। ऐसा ही बारीक डिजाइन आप कलाई पर ब्रेसलेट की तरह भी बना सकती हैं।

हाथफूल मेहंदी डिजाइन 

हाथफूल मेहंदी डिजाइन 
हाथफूल मेहंदी डिजाइन 

अगर आप ब्राइडल लुक में हाथफूल ज्वेलरी को कैरी नहीं कर रही हैं तो इस तरह से मेहंदी की मदद लेकर बैक हैण्ड पर हाथ फूल का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के हाथफूल के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें और चौड़े डिजाइन के ब्रेसलेट का डिजाइन बनाकर मेहंदी लुक को कम्प्लीट करें।

इसे भी पढ़ें: Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version