हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए अक्सर हम मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। वहीं मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले आपको अपने हाथों के आकार को जरूर समझना चाहिए

हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाई जाती है। वहीं मेहंदी लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। इसके आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेहंदी के डिजाइन को चुनने से पहले आपको अपने हाथों के आकार को एक बार समझ लेना चाहिए और उसी के हिसाब से परफेक्ट डिजाइन को चुनना चाहिए ताकि आपके हाथों पर मेहंदी का डिजाइन खूबसूरत नजर आए।
जाल मेहंदी डिजाइन को बनाना सबसे आसान होता है और ज्यादातर चौड़े हाथ वाले इसे सही तरीके से बना नहीं पाते हैं, जिसके कारण मेहंदी का डिजाइन हाथों पर खूबसूरत नजर नहीं आता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं जाल मेहंदी के कुछ नए और आसान डिजाइंस जिसे आप हर तीज-त्यौहार के मौके पर हाथों पर लगा सकती हैं और अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं।
जाल मेहंदी डिजाइन 1
आपने बेल मेहंदी के कई डिजाइन देखे होंगे, लेकिन चौड़े हाथों पर बेल के डिजाइन को बनाने के लिए आप तस्वीर में बनाये गये डिजाइन को बैक हैण्ड पर बना सकती हैं। क्योंकि आपके हाथ चौड़े हैं तो आप जाल के बीच में ज्यादा जगह न छोड़े और बारीक जाल डिजाइन को बनाएं। इसके लिए आप कंघी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ड्रेस, ये नेकलेस आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
जाल मेहंदी डिजाइन 2

हाथों पर जाल डिजाइन के साथ-साथ एक और पैटर्न बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप फूल-पत्ती के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इसके लिए आप बड़े साइज के फूल बनाएं और चाहे तो फूल-पत्ती बनाकर जाल के अलग-अलग डिजाइन बना सकती हैं। चाहे तो आप डार्क कलर की मेहंदी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जाल मेहंदी डिजाइन 3

चौड़े हाथों पर अगर आप चौड़े ही जाल डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप जाल के अंदर गोल डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो जाल के अंदर छोटी-छोटी गोल टिक्की डिजाइन भी बना सकती हैं। उंगलियों के लिए आप लाइन डिजाइन बना सकती हैं या चाहे तो छोटी-छोटी केरी डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Clutch Bags:क्लासी लुक के लिए साड़ी के साथ स्टाइल करें ये क्लच बैग
जाल मेहंदी डिजाइन 4

अगर आप बैक हैण्ड के लिए भरे हाथों वाला जाल डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके के चार पंखुड़ियों वाले फूल डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं। इसके अलावा आप उंगलियों पर इसी तरह से चार पंखुड़ियों वाला डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |