सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन
हथेली के साथ-साथ उंगलियों को आकर्षक लुक देने के लिए आपको मेहंदी के डिजाइन को फिंगर शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए।

हाथों और पैरों पर अक्सर हम किसी न किसी शुभ घड़ी पर मेहंदी लगवाना पसंद करते हैं और इसके कई डिजाइंस आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी के डिजाइन को चुनने के लिए आपको हथेली का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है, ठीक इसी तरह उंगलियों पर मेहंदी से डिजाइन बनाने से पहले आपको फिंगर की शेप के अनुसार ही पैटर्न बनाना चाहिए।
ज्यादातर हाथों की चौड़ी उंगलियां होने पर हम मेहंदी के डिजाइन को नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए देखते हैं कुछ खास मेहंदी डिजाइंस जो खासकर आपके हाथों की चौड़ी उंगलियों के लिए बेस्ट रहेगा।
बैक हैण्ड के लिए मेहंदी डिजाइन
चिन अगर आप मॉडर्न और मिनिमल लुक में मेहंदी को केवल बैक हैण्ड पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से अपनी पसंद का कोई भी डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए डार्क कलर वाली मेहंदी को चुनें और टूथपिक की सहायता लेकर डिजाइन बनाएं।
केरी मेहंदी डिजाइन

सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है केरी मेहंदी के डिजाइन। ऐसा इसलिए क्योंकि यह डिजाइन मॉडर्न न होकर भी नए जैसा ही नजर आता है। वहीं केरी के साथ आप चाहे केरी के डिजाइन में कस्टमाइज करके केरी के साथ पीकॉक के डिजाइन को भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आप कलाई पर ब्रेसलेट के डिजाइन को बनाकर उंगलियों के लिए इस तरह के अरेबिक स्टाइल की मेहंदी के पैटर्न बना सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
लाइन मेहंदी डिजाइन
लाइन के साथ आप कई अन्य आसान से पैटर्न हॉरिजॉन्टल में हाथों की उंगलियों पर लगा सकती हैं। वहीं अगर आप भरे हाथों की मेहंदी लगावाना चाहते हैं तो हथेली पर भी मिलता-जुलता कोई डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप आउटलाइन बनाने के लिए गाड़े रंग वाली मेहंदी के डिजाइन को चुन सकती हैं।
जालीदार मेहंदी डिजाइन

चौड़ी उंगलियों पर आप जाली के बारीक-बारीक डिजाइन बनाकर आउटलाइन और बॉर्डर के लिए डार्क कलर की मेहंदी की सहायता ले सकते हैं। बता दें कि इस तरह के जाल के डिजाइन को बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकते हैं और जाल के बीच की गैप बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |