mor mehndi design simple full hand
महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है साथ ही शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आज हम आपके लिए मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं।

मेहंदी का रंग और डिजाइन हर महिला की पहली पसंद है। शादी ब्याह हो या तीज त्यौहार मेहंदी के बिना हाथ सुनी लगती है। ऐसे में महाशिवरात्रि और शादियों के सीजन में मेहंदी के इन डिजाइन को एक्सप्लोर करें। महाशिवरात्रि और शादियों के इस सीजन में महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन जरूर बनवाते हैं। इसलिए आज हम आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मोर की खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। मोर मेहंदी की इन खूबसूरत डिजाइन को अपनी हथेलियों पर बनाएं और लोगों से तारीफ सुनें।
मोर मेहंदी डिजाइन क्या है?
मोर डिजाइन सालों से मेहंदी लगाते वक्त बनाई जाती है। देखा जाए तो एक समय पर हाथों में कैरी और मोर के बिना मेहंदी डिजाइन अधूरी होती थी। आज भी लोग बहुत खूबसूरती से हथेलियों और हाथों में मोर डिजाइन बनवाते हैं। मोर के ये डिजाइन मेहंदी में ही नहीं हाथों में लगने वाली मेहंदी में भी बनाई जाती है।
इसे भी पढ़ें: Gumbad Mehndi Designs: मेहंदी की नई डिजाइंस, जो चुरा लेंगी आपका दिल
बैकहैंड मोर मेहंदी डिजाइन
हथेलियों के बैक साइड में अक्सर लोग गोल टिक्की बनवाते हैं, ऐसे में आप मोर की इस खूबसूरत डिजाइन को बनवाएं और हाथों की खूबसूरती बढ़वाएं। बैकहैंड पर बनी ये मोर मेहंदी डिजाइन दूसरी डिजाइन के साथ काफी सुंदर लग रही है।
गुंबद मोर मेहंदी डिजाइन

अक्सर लोग हथेली या हाथों पर मोर बनवाते हैं, लेकिन इस डिजाइन में कलाई के पास गुंबद के साथ बनी ये मोर की डिजाइन बेहद यूनिक और प्यारी लग रही है। यदि आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन नहीं पसंद तो इस डिजाइन को महाशिवरात्रिके अवसर पर जरूर लगवाएं।
ब्राइडल मोर मेहंदी डिजाइन

दुल्हनों के हाथों में भरी हुई डिजाइन काफी जचती है। अक्सर दुल्हनों को अच्छी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन नहीं मिलती है, ऐसे में यदि यह शादी के बाद आपका पहला महाशिवरात्रि का पर्व है, तो इस ब्राइडल मोर डिजाइन को जरूर बनवाएं।
इसे भी पढ़ें:Mahashivratri Mehndi Design 2024: मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइंस से सजाएं हथेलियां, टिक जाएंगी लोगों की निगाहें
हाथी और मोर के मेहंदी डिजाइन

लाएं अक्सर अपने हाथों में कलश, हाथी, गणेश जी और मोर समेत कई सारी डिजाइन बनवाती हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि और शादी के लिए कुछ यूनिक डिजाइन ढूँढ रही हैं, तो इस मोर मेहंदी डिजाइन को जरूर बनावाएं।
इंगेजमेंट के लिए मोर मेहंदी डिजाइन

इंगेजमेंट के मेहंदी डिजाइन में खास रूप से मोर और अंगूठी बनाई गई है। ऐसे में आप सिंपल और हैवी मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह परफेक्ट डिजाइन हो सकती है। इस डिजाइन में खूबसूरत मोर का जोड़ा और अंगूठी बनी हुई है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |