खूबसूरत मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन
महाशिवरात्रि पर आप अपनी हथेलियों पर ये खूबसूरत मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपको काफी पसंद आएंगी।

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि एक बड़ा पर्व है और इस दिन बहुत सारे घरों में बड़े-बड़े आयोजन कराए जाते हैं। इस अवसर पर महिलाएं भी सोल्ह श्रृंगार करती हैं। कई घरों में तो इस दिन शादियां भी होती हैं और कुछ लोग शिव-पार्वती की शादी के दिन को धूमधाम से मनाते हैं और यह जलसा एकदम किसी विवाह समारोह जैसा ही होता है। कई विवाहित महिलाएं इस दिन पति के नाम की मेहंदी भी हाथों पर रचाती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आज हम आपको इस पवन पर्व पर मेहंदी के कुछ डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें लगाने के बाद आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।
आज हम आपको मीनाकरी बेल डिजाइन दिखाएंगे, जो आप मेहंदी के द्वारा अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इन्हें आप कई तरह से बना सकती हैं और दूसरी मेहंदी डिजाइंस के साथ क्लब भी कर सकती हैं।
क्या है मीनाकारी बेल
मीनाकारी राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक मशहूर शिल्प कला है। इस कला को आप ज्वेलरी, फर्नीचर, पत्थरों आदि पर देख सकता है। यह शिल्प कला बहुत ही खूबसूरत, रंग-बिरंगी और चमकीली होती है। अब यह बेल आपको साडि़यों में की गई एंब्रॉयडरी में भी दिख जाएगी और मेहंदी आर्ट में भी आप इसे देख सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Mughlai Mehndi Design : मुगलई मेहंदी की खूबसूरत डिज़ाइन देखे
महीन मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी के कोन पर आपके हाथ सधे हुए हैं, तो आप खुद ही महीन सी बेल अपने हाथों पर बना सकती हैं। यह बेल पूरे हाथों पर बनाई जा सकती हैं। इस बेल में आप छोटे-छोटे फूल, पत्ती और पराग कोश बना सकती हैं। इस बेल को और भी ज्यादा खूबसूरत लुक देने के लिए आप लताएं आदि भी बना सकती हैं। यदि आप पूरे हाथों पर इस तरह की बेल नहीं बनाना चाहती हैं, तो झरोखा, जाल या फिर कैरी मेहंदी आर्ट के साथ इसे क्लब कर सकती हैं।

यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही महीन होती है, इसलिए रचने के बाद हाथों पर बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। बेस्ट बात तो यह है कि महाशिवरात्रि के त्योहार पर आप इस तरह की मेहंदी लगाती हैं, तो यह अवसर के अनुसार भी सही नजर आती है। भगवान शिव को फूल-पत्ती, बेल और फल आदि बहुत ही भाते हैं। आप इसी दृश्य को हाथों पर मेहंदी के माध्यम से उकेर सकती हैं।
चौड़ी मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन
महीन बेल की जगह आप चौड़ी मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन भी हाथों पर लगा सकती हैं, इस तरह की बेल में आप फूल और पत्ती आदि के साथ मोर, बाग और छतरी आदि बना सकती हैं। यह मुगल मेहंदी आर्ट से प्रेरित डिजाइन होगी, जो हाथों को रॉयल लुक देगी। इस तरह की मेहंदी डिजाइन आप महाशिवरात्रि पर लगा सकती हैं और छतरी के स्थान पर शिव मंदिर या शिवलिंग भी बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइनर मेहंदी खुद लगाने का प्रयास आप तब ही करिएगा, जब आपके हाथा मेहंदी के कोन पर सधे हुए हों, नहीं तो आप किसी हुनरमंद मेहंदी आर्टिस्ट से हाथों पर मेहंदी लगवा सकती हैं।

जाल वर्क के साथ मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन
जाल वर्क मेहंदी के डिजाइंस हम आपको पिछले कई आर्टिकल्स में दिखा चुके हैं। आप कई तरह के डिजाइनर जाल बनाकर अपनी मेहंदी को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके साथ आप तरह-तरह से मीनाकारी बेल की डिजाइन बनाकर क्लब कर सकते हैं। आप इसमें चौड़ी और महीन किसी भी तरह की मीनाकारी बेल बना सकती हैं। इसके साथ ही आप चक्र और मेहराब आदि बना कर अपनी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। अगर आपको मेहंदी में महाशिवरात्रि के त्योहार को थोड़ा फील देना है, तो आप ‘ओम’, शिव जी का कोई मंत्र या फिर शिवलिंग आदि बना सकते हैं। इससे मेहंदी और भी ज्याद खूबसूरत लगेगी।
अरेबिक मीनाकारी बेल मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी की कई डिजाइंस हम आपको पहले ही अपने पुराने आर्टिकल्स में दिखा चुके हैं। आप उन डिजाइंस से आइडिया लेकर कोई डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं और मीनाकारी बेल बना सकती हैं। आप डबल, ट्रिपल या स्पाइरल किसी भी तरह से बेल को घुमा सकती हैं। अगर आप अरेबिक स्टाइल में मीनाकारी बेल लगा रही हैं, जाहिर है कि आपके हाथों में खालीपन लगेगा। आप इस डिजाइन के साथ चक्र और कैरी को भी क्लब कर सकती हैं या आप त्रिशूल या डमरू बना कर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अरबी मेहंदी डिजाइन के पैटर्न!
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |