
latest mehndi designs for girls
महिलाएं मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन बनवाना बेहद पसंद करती हैं।

कोई भी त्यौहार हो, शादी हो या कोई भी शुभ कार्य हो, मेहंदी लगाना हमारी सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के डिजाइन वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। वहीं आजकल महिलाएं झटपट लगने वाली मेहंदी को बेहद पसंद करती हैं ताकि वे खुद ही इस तरह की मेहंदी को लगा सकें
आजकल जाल मेहंदी काफी चलन में नजर आ रही हैं। कम उम्र की लड्कियों से लेकर बड़ी उम्र की महिलाओं तक सभी इसे जमकर पसंद करती नजर आ रही हैं। बात अगर लेटेस्ट डिजाइन की करें तो आज हम आपको दिखने वाले हैं जाल मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन जिन्हें आप इस दिवाली के मौके पर ट्राई कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।
कलाई के लिए (Mehndi Design For Arms)
अगर आप मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो कुछ इस तरह से आप मेहंदी को लगा सकती हैं।इसके लिए आप स्केल का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि आपको सीधी लकीर खींचने में परेशानी का सामना न करना पड़े।जाल को पूरा करने के लिए आप आगे की और बेल या गोल टिक्की डिजाइन का बॉर्डर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न ड्रेस, ये नेकलेस आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
पत्तियों वाला जाल डिजाइन (Leaves Mehndi Design)

कुछ यूनिक तरह से जाल बनाना चाहती हैं तो कुछ ऐसे आप पत्तियां बना कर जाल वाला डिजाइन बना सकती हैं।जाल को कंप्लीट करने के लिए आप इस तरह से गोल टिक्की को बना सकती हैं।जाल के अंदर की ओर आप टूथपिक की मदद से डॉट बना सकती हैं।
उंगलियों के लिए (Jaal Mehndi Design For Fingers)

अगर आप हाथों एक बीच में गोल टिक्की डिजाइन बना रही हैं तो कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप इस तरह से अपनी उंगलियों पर जाल वाला डिजाइन बनवा सकती हैं।इसे बनाने के लिए आप बारीक नेट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : चांदी की पायल : करवा चौथ (2024) पर पहनें मीनाकारी वाली खूबसूरत चांदी की पायल
डॉट वाला जाल डिजाइन (Dot Style Jaal Mehndi Design)

अगर आप सिंपल जाल डिजाइन से बोर हो गई हैं तो कुछ इस तरह से आप डॉट की मदद से जाल बना सकती हैं।साथ ही आप कुछ हटके करने के लिए गोल टिक्की को हाथों के बीच में बना सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए मेहंदी के ये डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |