
Bell Design Bridal Mehndi, Full Hand Bridal Mehndi Design, Keri Mehndi Designs, Mehndi Designs 2024, Mehndi Designs Back Hand, Mehndi Designs Bridal, Mehndi Designs Front Hand, Mehndi Designs Full Hand, Picture-Art Mehndi Designs, Single Jewelery Design Mehndi, पीकॉक स्टाइल केरी मेहंदी डिजाइन, फुल हैण्ड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन, बेल मेहंदी केरी डिजाइन
मेहंदी को हाथों पर लगाने से पहले आपको लेटेस्ट डिजाइन की जानकारी रखनी चाहिए। वहीं इसके लिए आप हाथों के आकार का खास ख्याल रखें।

हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए हाथों और पैरों पर मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन लगाए जाते हैं। वहीं त्यौहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है और करवाचौथ का व्रत आने वाला है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और तैयार होकर पूजा-पाठ करती हैं।
आजकल केरी मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं अगर त्यौहार की भागा-दौड़ी के चक्कर में आप मेहंदी खुद लगा रही हैं तो आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें हाथों पर लगाने के आसान टिप्स।
पीकॉक स्टाइल केरी मेहंदी डिजाइन
हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप पीकॉक डिजाइन की मेहंदी के साथ केरी डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को काफी आकर्षक लुक देने में मदद करेगा। इस तरह मोर का डिजाइन आप बेल मेहंदी स्टाइल में भी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :लंबी हथेली पर खूब जचेंगे लोटस मेहंदी के ये खास डिजाइंस
बेल मेहंदी केरी डिजाइन

अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से केरी डिजाइन के जरिये आप बेल का खूबसूरत सा डिजाइन बना सकती हैं। इस तरीके की मेहंदी डिजाइन को आप पैरों पर या बैकहैण्ड के लिए भी चुन सकती हैं। वहीं अगर आपके हाथ लम्बे हैं तो डिजाइन के पैटर्न को छोटा ही रखें।
मिनिमल डिजाइन मेहंदी डिजाइन
वहीं अगर आप शगुन के तौर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीक जाल वाला केरी डिजाइन हाथों के बैक साइड पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आपको कई ज्वेलरी स्टाइल पैटर्न मिल जाएंगे। वहीं इस तरह का हाथफूल आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बहुत सिंपल हैं अरेबिक मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आप भी करें ट्राई
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन

अगर आप करवाचौथ के मौके पर भरे हाथों की मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस तरह के जाल और फूल के साथ केरी के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आकर्षक बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी से आउटलाइन कर सकती हैं। ध्यान रहे कि मेहंदी के लिए आप बारीक डिजाइन की मेहंदी लगाएं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |