Site icon Uprising Bihar

Jewellery Mehndi Design: होने वाली दुल्हन के हाथों में खूब जचेंगी ये ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में मेहंदी तो लड़की और लड़के दोनों के हाथों में लगाना है, इसलिए आज हम आपके लिए मेहंदी डिजाइन के कुछ कलेक्शन लेकर आए है ।

latest mehndi designs for front hand
latest mehndi designs for front hand

हर दुल्हन के लिए शादी बेहद खास होता है। हल्दी से लेकर मेहंदी और मेकअप तक होनी वाली दुल्हन हर एक चीज अपने स्पेशल दिन के लिए खास चाहती है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए आज हम मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन कलेक्शन लाए हैं। दुल्हन के हाथों में भरा हुआ और बारीक डिजाइन बेहद प्यारे लगते हैं। इंटरनेट में आपको ब्राइड के लिए कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन आपको अलग-अलग एक्सप्लोर करना होगा इसलिए हम आपके लिए एक ही जगह मेहंदी डिजाइन के कलेक्शन लाए हैं।

स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

ये मेहंदी डिजाइन बनाने में भी सिंपल है और दुल्हन के हाथों में जचेंगी भी बहुत। आजकल लोग ज्यादा भरे हुए मेहंदी लगवाना पसंद नहीं करते हैं, उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। लंबी और गोरी हाथों में ये डिजाइन बहुत प्यारी लगेगी।

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन
ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन

ब्राइड और ब्राइड्समेड दोनों ही इस डिजाइन को लगा सकते रहैं। उंगलियों में बारीक डिजाइन के साथ-साथ कलाई पर बने ये डिजाइन बनाने में भी आसान है, साथ ही रचने के बाद भी खूब जचेंगी। इस डिजाइन को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता और हाथों की खूबसूरती भी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

हाफ गोल मेहंदी

latest and beautiful mehndi designs
latest and beautiful mehndi designs

कलाई, हाथ के बैक साइड और उंगलियों में लगे ये खूबसूरत डिजाइन आपके हाथों की शोभा को बढ़ाएगी। हैवी और बारीक होने के साथ-साथ ये मेहंदी डिजाइन हाथों की बैक साइड के लिए परफेक्ट है। चौड़ी और भरी हुई हथेली में मेहंदी की यह डिजाइन खूब जचेंगी।

सिंपल और बारीक मेहंदी डिजाइन

latest mehndi designs pic
latest mehndi designs pic

हाथों में सिंपल और बारीक मेहंदी के ये डिजाइन खूब जचेंगे। आजकल बारीक और सिंपल मेहंदी डिजाइन बहुत ट्रेंड कर रहा है। ये डिजाइन ब्राइड मेड्स और वर्किंग वुमन दोनों के लिए बेस्ट है। बनाने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और हाथों में भी खूब जचेंगी।

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन अरेबिक
लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन अरेबिक

हाथों की बैक साइड में मेहंदी की ये डिजाइन बहुत प्यारी और खूबसूरत लगने वाली है। बैक साइड में लगी मेहंदी हथेली के मुकाबले ज्यादा देखी जाती है, इसलिए आप इस डिजाइन को बैक हैंड के लिए पिक कर सकती हैं। ये ज्यादा हैवी भी नहीं है और मिनिमल लुक के साथ हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। 

इसे भी पढ़ें:By wearing this necklace you will look no less than a queen : इस हार को पहन कर आप भी महारानी से कम नहीं लगेंगी, जानें खास बातें

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version