
How To Make Mehndi Design, Mehndi Design Easy, Mehndi Design New Model, Mehndi Design Photo, Mehndi Design Photo 2024, Mehndi Design Simple, New Mehndi Design, न्यू मेहंदी डिजाइन, मेहंदी डिजाइन आसान, मेहंदी डिजाइन कैसे बनाएं, मेहंदी डिजाइन नई मॉडल, मेहंदी डिजाइन फोटो, मेहंदी डिजाइन फोटो 2024, मेहंदी डिजाइन सिंपल
अगर आपको कुछ अलग मेहंदी डिजाइन लगाने का मन है तो इस बार आप अपने हाथों में डॉट मेहंदी डिजाइन लगाएं।

ऐसा कहा जाता है कि, मेहंदी लगाने के लिए ना ही कोई त्योहार की जरूरत होती है और ना ही किसी फंक्शन की। इसे आप कभी भी अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसके डिजाइन आपको इंटरनेट के जरिए मिल जाएंगे। इन डिजाइन को आप घर पर अपने आप भी लगा सकती हैं और बाहर जाकर मार्केट से भी हाथों पर लगवा सकती हैं। खासतौर पर तीज-त्योहार पर डॉट मेहंदी डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। ये सिंपल होते हैं लेकिन आसानी से हाथ पर बन जाते हैं। अगर आपको भी इस तरह के डिजाइन लगवाना पसंद है तो इस बार यहां बताए गए डिजाइन को एक बार जरूर ट्राई करें।
डिजाइन-1
इस बार आप फूलों और डॉट से बेल मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों में सजा सकती हैं। हाथों के बैक पर बना ये मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। दो भागों में इस बेल को बनाया जाता है। साथ ही उंगलियों पर भी डॉट डिजाइन को बनाया जाता है। आप चाहे तो आगे भी इस तरह के बेल डिजाइन को बना सकती हैं। ये बेल आपकी हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं। आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: लंबी हथेली पर खूब जचेंगे लोटस मेहंदी के ये खास डिजाइंस
डिजाइन-2
शादी के ज्वेलरी में हाथ फूल जरूर पहना जाता है। आप भी मेहंदी में इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों में बनवा सकती हैं। इसे बहुत आसानी से हाथों में सजाया जा सकता है। अगर आपके पास समय कम है या फिर ऑफिस वर्किंग है तो इससे अच्छा मेहंदी डिजाइन आपके लिए कोई भी नहीं है। इसके लिए आपको छोटे-छोटे डॉट अपने हाथों में बनाने हैं। इसके बाद एक इयर बर्ड्स की मदद से इसे आसपास के एरिया में फैलाना है, ताकि ये फूल की तरह लगे।
डिजाइन -3

अगर आपको मेहंदी से हाथ भरे-भरे पसंद है तो इसके लिए आप जाली वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आप मोर या फिर छोटे-छोटे फूले के डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इन्हें ज्यादा पतला न रखें। इसे मोटी लाइन खींचकर हाइलाइट कर दें। डिजाइन को और भरा-भरा दिखाने के लिए इसमें डॉट (डॉटेड मेहंदी डिजाइन) को मोटा कर दें। इसी डिजाइन को वापस उंगली में भी रिपीट कर दें। इस तरीके से आपका हाथ भर जाएगा और डिजाइन भी पूरा हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design: बाजुओं पर लगाएं मेहंदी की 5 डिजाइंस
यह बातें जानना आपके लिए है जरूरी
- आप मेहंदी लगाने से पहले तेल लगा सकती हैं।
- मेहंदी का रंग गहरा हो जाए, इसके लिए आपको पानी में हाथ नहीं देने हैं।
- मेहंदी डिजाइन जब भी लगवाए डिजाइन को पहले ही चूज कर लें।
मेहंदी डिजाइन के बारे में और भी ऑप्शन आपको हमारी वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |