
Madhubani – Places To Visit, उचैथा, एकादश रूद्र मंदिर, कपिलस्वार्थन, कपिलेश्वर मंदिर, कालिकापुर, काली जी, चित्रकला, जयनगर हाईवे, थुम्ने नदी, दुल्लीपत्ती गांव, देवी भगवती, नगर फोर्ट, परिवहन, बूढ़ी माई मंदिर, मंगरौनी गांव, मधुबनी, मधुबनी पेंटिंग, महरौनी, मां काली मंदिर, मार्ग, मैथिली, वनदेवी दुर्गा स्थान, शिलानाथ महादेव मंदिर, शिवलिंग, सौरथ
मधुबनी शहर बिहार में इसी नाम के साथ जिले में स्थित है। मधुबनी अपने खूबसूरत गांवों और उनकी प्राचीन कला के लिए लोकप्रिय है, जिसे मधुबनी चित्रकला के नाम से जाना जाता है। मधुबनी शहर भी ‘मैथिली’ संस्कृति का केंद्र रहा है। मधुबनी कला का उपयोग केवल मधुबनी महिलाओं द्वारा मिट्टी की दीवारों पर किया जाता था, लेकिन अब यह कपास वस्त्र, कैनवास और हस्तनिर्मित कागज पर भी प्रचलित है। मधुबनी चित्रों में उपयोग की जाने वाली विषयों में ज्यादातर हिंदू देवियों, देवताओं और प्रकृति शामिल हैं।

कपिलेश्वर स्थान ( Kapileshwar Sthan )
कपिलेश्वर स्थान नामक एक छोटा सा गाँव हैं जो कि मधुबनी से 9 किमी दूर स्थित है। कपिलेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में एक विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसे बहुत ही धूमधाम और शो के साथ मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें :- Tourist Attractions of Aaurangabad(औरंगाबाद में घूमने की जगह)
नगर फोर्ट मधुबनी ( Nagar Fort Madhubani )
महाराजा श्री रामेश्वर सिंह ने नगर किला को निर्मित करवाया था। यह किला मुख्य रूप से नौलखा पैलेस के रूप में लोकप्रिय है। एक समय में यह एक शानदार संरचना और खूबसूरत का हुआ करता था जहां पर शाही परिवार का निवास स्थान हुआ करती थी। लेकिन अब इस किले ने खंडहार का रूप ले लिया है।

सौरथ मधुबनी ( Saurath Madhubani )
सौरथ एक छोटा सा गाँव है यह मधुबनी से जयनगर की सड़क पर स्थित है, जो कि प्रसिद्ध और लोकप्रिय सोमनाथ महादेव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर एक बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यह बड़ी संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आते है।
उचैथा ( Uchaitha )
ऐतिहासिक कथाओं के मुताबिक देवी भगवती का प्रसिद्ध मंदिर है जो कि थुम्ने नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यहां आ कर आप शांति का अनुभव कर सकते हैं।

मधुबनी पेंटिंग ( Madhubani Paintings )
यह शहर कला से परंपराओं और संस्कृति को दर्शाता हैं। यह पेंटिंग टहनियों से, पेन से, निब से उंगलियों या माचिस की तीली का प्रयोग करके बनाई जाती है। जो कि देखने में बहुत ही अद्भुत लगती हैं।

ये भी पढ़ें :- A Visit To Prem Mandir, Vrindavan(Love Temple) | प्रेम मंदिर, वृन्दावन
वनदेवी दुर्गा स्थान ( Vanadevi Durga Place )
वनदेवी दुर्गा स्थान मधुबनी में स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर दुर्गा मां को समर्पित है। यहां पर आपको एक विशाल बरगद का वृक्ष देखने के लिए मिलता है, जिसकी शाखाएं दूर-दूर तक फैली हुई है। यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यह मंदिर मधुबनी दरभंगा हाईवे सड़क से थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं।
एकादश रूद्र मंदिर ( Ekadash Rudra Mandir )
एकादश रूद्र मंदिर मधुबनी का प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मधुबनी बस स्टैंड से करीब 3 किलोमीटर दूर है। यह मंदिर मधुबनी जिले में मंगरौनी गांव में बना हुआ है। इस मंदिर में आपको शिव भगवान जी के 11 शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह शिवलिंग स्वयंभू है। यह शिवलिंग एक ही जगह पर विराजमान है और यह शिवलिंग प्राकृतिक तरीके से बने हुए हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। शिवलिंग के दर्शन करके बहुत शांति मिलती है।

बूढ़ी माई मंदिर ( Budhi Mai Mandir )
बूढ़ी माई मंदिर मधुबनी जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मधुबनी जिले में मंगरौनी में स्थित है। इस मंदिर में आपको बूढ़ी माई के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। नवरात्रि में यहां पर बहुत भीड़ लगती है। बहुत सारे लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं और यहां पर विशेष पूजन किया जाता है। इसके अलावा भी महरौनी में बहुत सारे मंदिर है, जो आप घूम सकते हैं। यहां पर मां तारा का मंदिर, दुर्गा स्थान देखने लायक है, जो आप देख सकते हैं।

शिलानाथ महादेव मंदिर ( Shilanath Mahadev Temple )
शिलानाथ महादेव मंदिर मधुबनी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर मधुबनी जिले में मधुबनी जयनगर हाईवे सड़क में स्थित है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह मंदिर बहुत सुंदर है। आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। यह मंदिर दुल्लीपत्ती गांव में बना हुआ है।

मां काली मंदिर ( Maa Kali Mandir )
मां काली मंदिर मधुबनी का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर प्राचीन है। यह मंदिर मधुबनी जिले में कालिकापुर गांव में स्थित है। इस मंदिर में काली जी के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यह मंदिर बहुत सुंदर है। मंदिर के गर्भगृह में माता की प्रतिमा के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर अच्छा लगता है। मंदिर के शिखर पर कमल पुष्प का सुंदर डिजाइन देखने के लिए मिलता है, जो बहुत सुंदर लगता है। यह नवरात्रि में बहुत भीड़ लगती है। आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :- मुजफ्फरपुर में घूमने की जगह | Places to visit in Muzaffarpur
कैसे पहुंचे
बिहार की यात्रा करने के लिए आप परिवहन के किसी भी मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फ्लाइट– यदि आप हवाई मार्ग से बिहार की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आसानी से इसे पूरी कर सकते हैं। बिहार के प्रमुख हवाई अड्डों में मुंगेर एयरपोर्ट, गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जोगबनी एयरपोर्ट तथा मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट हैं। जहां से आप किसी भी रास्ते को अपना सकते हैं।
- ट्रेन– यदि आप ट्रेन से बिहार का सफर करना चाहते हैं तो यहां पर कई रेलवे स्टेशन हैं, जो राज्य के प्रमुख शहरों को एक दूसरे से जोड़ते हैं। आप अपनी मंजिल के अनुसार अपने रेलवे स्टेशन को चुन सकते हैं।
- बस– यदि आप सड़क मार्ग से बिहार जाना चाहते हैं तो बस से भी जा सकते हैं। बिहार अच्छी तरह से सड़क के जरिए देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से संपर्क में है
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |