latest mangalsutra design

Mangalsutra Collection : फैंसी मंगलसूत्र डिजाइन
अब बाजार में आपको मंगलसूत्र के कई फैंसी डिजाइन (fancy design) मिल जाएंगे। इस तरह के मंगलसूत्र की खास बात यह है कि आप इसे ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के वियर के साथ कैरी कर सकती हैं।
Also Read –क्यों पहनती ये खास साड़ी साउथ इंडियन दुल्हन शादी में, जाने कुछ खास बाते
इसमें आपको कॉपर, सिल्वर और गोल्ड डिजाइन के पेंडेंट मिलेंगे। इतना ही नहीं इसमें आपको रंग-बिरंगे मोतियों का मंगलसूत्र भी मिलेगा। इस तरह के मंगलसूत्र में आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के डिजाइन मिलेंगे।
अगर आप बाजार में ऐसे आर्टिफिशियल मंगलसूत्र डिजाइन (mangalsutra design) ढूंढ रहे हैं तो आपको इनके डिजाइन 250 रुपये से लेकर 500 रुपये के बीच मिल जाएंगे।
Mangalsutra Collection : टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल मंगलसूत्र डिज़ाइन
टेम्पल ज्वेलरी इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रही है। हालांकि दक्षिण में इस तरह की ज्वेलरी उनकी परंपरा का हिस्सा थी, लेकिन अब महिलाओं के बीच टेंपल ज्वेलरी का एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसकी झलक आपको मंगलसूत्र में भी मिलेगी।

आपको मंदिर के आभूषणों के साथ मंगलसूत्र (mangalsutra) लॉकेट में देवी लक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, महादेव और देवी पार्वती आदि की मूर्तियां मिलेंगी। इतना ही नहीं, आप अपने ग्रहों और अंकज्योतिष के आधार पर भाग्यशाली प्रतीक डिजाइन वाले मंगलसूत्र भी खरीद सकते हैं।
Mangalsutra Collection : एंटीक लुक का मंगलसूत्र
एंटीक लुक वाली ज्वेलरी भी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस तरह का डिजाइन मंगलसूत्र में भी आने लगा है। इस तरह के मंगलसूत्र को एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है।
इनमें आपको हैवी और लाइट दोनों तरह के डिजाइन मिलेंगे। जहां आप हल्के मंगलसूत्र को वेस्टर्न वियर के साथ पहन सकती हैं, वहीं भारी डिजाइन वाले मंगलसूत्र को साड़ी, लहंगे या सलवार सूट (salwar suit) के साथ पहन सकती हैं।
Mangalsutra Collection : कुंदन के वर्क वाला मंगलसूत्र
बाजार में आपको बहुत सारी कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी मिल जाएगी और मंगलसूत्र में भी कुंदन वर्क वाली ज्वेलरी मिल जाएगी। काले मोतियों की माला वाला रंग-बिरंगा कुंदन वर्क वाला मंगलसूत्र आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा।

Also Read –Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
इसके लटकन में आपको कुन्दन और मुक्ता या कुन्दन और जरकन का काम मिलेगा। इस तरह का मंगलसूत्र आपके ट्रेडिशनल लुक को निखारता है। बाजार में आपको सबसे खूबसूरत कुंदन मंगलसूत्र 250 से 500 रुपए में मिल जाएगा।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |