Taj Mahal Mehndi For Ramadan 2024
Ramadan Mehndi Design: रमजान महीना चल रहा है, ऐसे में यदि आप इस पाक महीने में मेहंदी लगाने का सोच रहे हैं, तो इन डिजाइंस पर नजर डालें

12 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने का हम सभी साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह पाक महीना जहां एक तरफ धार्मिक भावनाओं से संबंधित है, वहीं दूसरी ओर लोग ईद के जश्न और त्योहार को लेकर उत्साहित रहते हैं। रमजान के दौरान लोग रोजा रखकर ईश्वर की इबादत करते हैं और शाम के वक्त रोजा खोल लोग इफ्तारी करते हैं।
ईद में ही नहीं लोग रमजान के पाक महीने के दौरान भी अपनी हथेलियों में मेहंदी के सुंदर डिजाइन लगवाते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आप सभी के लिए पाकिस्तानी मेहंदी के कुछ डिजाइन लेकर आए हैं। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन दुनिया की सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन में से एक है। इस डिजाइन की बारीकी और खूबसूरत डिजाइन ही इसे औरों से अलग और सुंदर बनाती है।
स्क्वायर मेहंदी डिजाइन (Simple Square Mehndi Design)

मेहंदी की ये डिजाइन बहुत सरल है, इसे आप अपनी हथेलियों के बैक और फ्रंट दोनों ही साइड पर लगवा सकती हैं। सिंपल और सरल मेहंदी की ये डिजाइन हथेलियों में लगने के बाद हाथों की खूबसूरती को इतना बढ़ा देगी कि देखने वाली की नजर आपके हथेलियों से नहीं हटेगी।
पाकिस्तानी बेल मेहंदी डिजाइन (Pakistani Bail Mehndi Design)

बेल मेहंदी की डिजाइन तो हर कोई अपनी हथेलियों पर लगाते हैं, ऐसे में यदि बेल मेहंदी की डिजाइन और पाकिस्तानी डिजाइन को मिक्स कर हथेलियों पर खूबसूरत डिजाइन बनवाना चाह रही हैं, तो यह परफेक्ट है। पाकिस्तानी मेहंदी की ये डिजाइन सिंपल ही नहीं लगाने के बाद काफी सुंदर भी है।
इसे भी पढ़ें: Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…
सिंपल पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन (Simple Pakistani Mehndi Design)

यदि आप ऑफिस, कॉलेज या स्कूल जाती हैं, लेकिन आपको मेहंदी लगवाने का भी शौक है, तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम सही है। इस सिंपल पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन को आप फ्रंट और बैक दोनों ही तरफ लगवा सकती हैं। बारीक फूल और लाइंस में बनी ये डिजाइन आपके हथेली और उंगलियों की शोभा बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
हैवी पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन (Pakistani Mehndi Design For Broad Palm)
यदि आपकी हथेली लंबी और चौड़ी है, तो आप इस हैवी पाकिस्तानी मेहंदी की डिजाइन को अपनी हथेली में लगवा सकते हैं। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की खूबसूरती का राज ही उसकी बारीक डिजाइन है, जो उसे औरों से अलग और सुंदर बनाती है।
पाकिस्तानी फ्लावर मेहंदी डिजाइन (Simple Pakistani Mehndi Design For Front Hand)

कैरी, फूल और लकीरों के बगैर मेहंदी की डिजाइन अधूरी है। ऐसे में यदि आप पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन लगवाना पसंद करती हैं, तो अपनी डिजाइन में कैरी, फूल और लकीरों से बनी डिजाइन को बारीकी से बनवाएं और हाथों में खूबसूरत डिजाइन लगवाएं।
इसे भी पढ़ें:ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |