Site icon Uprising Bihar

Year Beginner: मंगलसूत्र के लेटेस्ट डिजाइंस आपका भी मोह लेंगे मन

नए वर्ष में मंगलसूत्र के ये डिजाइंस खूब लुभाएंगे आपका मन। तस्‍वीरें देखें और अपने लिए पसंद भी करें। मंगलसूत्र हर विवाहिता का सबसे प्रिय गहना होता है।

mangalsutra latest design
mangalsutra latest design

अन्‍य गहनों की तरह अब मंगलसूत्र में भी बहुत सारे नए डिजाइंस देखने को मिल रहे हैं। हर वर्ष आपको मंगलसूत्र में नए पैटर्न और डिजाइंस देखने को मिलेंगे। नए वर्ष में भी कुछ डिजाइंस ट्रेंड में रहेंगे.

वैसे तो मंगलसूत्र एक ट्रेडिशनल गहना है, मगर इसमें भी अब वेस्‍टर्न टच देखने को मिल रहा है। जहां पहले काले मोती को बहुत ज्‍यादा महत्‍व दिया जाता था, वहीं अब नाम मात्र के काले मोती ही मंगलसूत्र में नजर आते हैं और बेस्‍ट बात तो यह है कि मंगलसूत्र वेस्‍टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ पहने जा सकें, ऐसे ही डिजाइंस हम महिलाएं तलाशती हैं।

तो चलिए हम आपको आज कुछ ऐसी मंगलसूत्र की डिजाइंस दिखाएंगे, जो नए वर्ष में भी ट्रेंड करती हुए नजर आएंगे और महिलाओं को भी खूब पसंद आएंगी।

इसे जरूर पढ़ें- EARRING DESIGNS: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स

डबल लेयर मंगलसूत्र

मंगलसूत्र में हाफ सिंगल चेन और हाफ डबल चेन मंगलसूत्र आपको इस साल खूब देखने को मिलेंगे। इस तरह के मंगलसूत्र की खासियत यह है कि इसमें 2 पेंडेंट लगे होते हैं। जहां एक चेन छोटी होती है वहीं दूसरी चेन थोड़ी लंबी होती है। आमतौर पर इस तरह के मंगलसूत्र लेंथ में कम ही होते हैं और किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ आप इन्‍हें कैरी कर सकती हैं। डबल लेयर मंगलसूत्र में आप पेंडेंट अपनी पसंद के अनुसार लगवा सकती हैं। आप चाहें तो इसमें अपने और पति के नाम का पहला अक्षर भी आप पेंडेंट के रूप में लगवा सकती हैं।

अगर आप बाजार से आर्टिफिशियल मंगलसूत्र ले रही हैं तो आपको इस तरह के डिजाइन में मंगलसूत्र 500 रुपये से 1000 रुपये तक में मिल जाएंगे। आप चाहें तो गोल्‍ड में इसे किसी अच्‍छी ज्‍वेलरी शॉप से डिजाइन भी करवा सकती हैं।

double layer mangalsutra
double layer mangalsutra

नाम वाले मंगलसूत्र

नाम वाले मंगलसूत्र भी इस वक्‍त काफी ट्रेंड में हैं और आने वाले वक्‍त में भी इनका फैशन खत्‍म नहीं होगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह पर्सनलाइज्‍ड होते हैं और इनमें आप पति या अपना नाम लिखवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी शादी की डेट भी पेंडेंट में लिखवा सकती हैं। आप अपनी पसंद का फॉन्‍ट और डिजाइन का चुनाव करके इस तरह के मंगलसूत्र को अपने लिए बनवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ब्लैक हेवी वर्क वाली साड़ी के साथ पहनें ये इयररिंग्स, लगेंगी खूबसूरत

नाम वाले मंगलसूत्र में आप चेन की डिजाइन को सिंपल भी रख सकती है और डिजाइनर चेन का चुनाव भी कर सकती हैं। वैसे नाम वाले पेंडेंट आप मंगलसूत्र से हटा कर अपनी सोने की चेन में भी डाल सकती हैं। यह मंगलसूत्र भी लेंथ में छोटे होते हैं, इन्‍हें आप एथनिक और वेस्‍टर्न किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। बाजार में आपको आर्टीफीशियल डिजाइंस में ऐसे मंगलसूत्र ऑर्डर पर 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक में मिल जाएंगे।

mangalsutra latest design diamond
mangalsutra latest design diamond

राशि अनुसार मंगलसूत्र

राशि अनुसार मंगलसूत्र का चलन सोनम कपूर ने शुरू किया था। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी राशि के चिन्‍ह के अनुसार अपना मंगलसूत्र बनवाया था। ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक इस तरह के मंगलसूत्र का अपना अलग महत्‍व होता है, वहीं फैशन के लिहाज से भी यह मंगलसूत्र दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

यह आपको तय करना है कि आपको डायमंड का पेंडेंट बनाना है या फिर गोल्‍ड का। आप यदि पेंडेंट के रूप में राशि के चिन्‍हों का प्रयोग नहीं करना चाहती हैं, तो आप अपनी चेन में ही इन्‍हें जुड़वा सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र ऑर्डर पर ही तैयार किए जाते हैं, क्‍योंकि हर किसी की राशि का चिन्‍ह अलग होता है और राशि के चिन्‍ह भी अंग्रेजी और हिंदी में अलग-अलग प्रकार के होते हैं।

लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाईन इन गोल्ड
लेटेस्ट मंगलसूत्र डिजाईन इन गोल्ड

मल्‍टीलेयर मंगलसूत्र

मल्‍टीलेयर मंगलसूत्र भी आपको बाजार में इस वर्ष खूब देखने को मिलेंगे। यह मंगलसूत्र की एकदम लेटेस्‍ट डिजइन है। चोकर की तरह यह मंगलसूत्र गले से चिपके हुए होते हैं और इनमें मल्टिपल महीन चेन होती हैं, जिनमें काले मोती भी पिरोए गए होते हैं। यह डिजाइनर मंगलसूत्र आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ पहन सकती हैं। आपको इस तरह के मंगलसूत्र गोल्‍ड और आर्टीफीशियल ज्‍वेलरी दोनों में ही मिल जाएंगे। यह आपको तय करना है कि आपको लाइट वेट में मंगलसूत्र चाहिए हैं या फिर हैवी वेट में मंगलसूत्र चाहिए हैं। जैसा मंगलसूत्र चाहिए आप उतनी चेन उसमें जुड़वा सकती हैं।

mangalsutra designs latest gold long
mangalsutra designs latest gold long

डायमंड मंगलसूत्र

डायमंड पेंडेंट वाले मंगलसूत्र आपको इस वर्ष भी चलन में नजर आएंगे। इसमें आपको बेशक नई डिजाइंस मिल सकती हैं और आप इसे अपनी तरह से कस्‍टमाइज भी करा सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र की कीमत इनकी डिजाइंस और हीरे के वजन पर निर्भर करती है।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version