Site icon Uprising Bihar

Year Beginner: साल 2024 में इन ब्राइडल दुप्पटा डिजाइंस से बढ़ाएं अपने लुक की खूबसूरती

अपने ब्राइडल लुक को इन्हांस करने के लिए इसके दुपट्टे के डिजाइन पर भी खास ध्यान देना चाहिए। ब्राइडल दुपट्टे को सही तरीके से कैरी भी करना चाहिए। वरना, लुक खराब हो सकता है।

 ब्राइडल दुप्पटा डिजाइंस
ब्राइडल दुप्पटा डिजाइंस

ब्राइडल लुक के लिए लहंगे से लेकर फुटवियर तक, हर एक चीज मायने रखती है। ब्राइडल दुपट्टे से भी लहंगे का लुक बेहद प्यारा लगता है। इसलिए आजकल लहंगे के साथ-साथ दुपट्टे के डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। हर साल लहंगे और ब्राइडल दुपट्टे, दोनो ंके नए-नए डिजाइन ट्रेंड करते हैं। 

अगर आपकी शादी साल 2024 में है और अपने अपना ब्राइडल लुक किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसा चाहती हैं, तो आपको ब्राइडल दुपट्टे के ये डिजाइंस ट्राई करने चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ब्राइडल दुपट्टे के कौन-से डिजाइन ट्रेंड कर सकते हैं। 

कस्टमाइज ब्राइडल दुपट्टा डिजाइन 

,Bridal Dupatta
Bridal Dupatta

साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ शादी रचाई थी। दीपिका का ब्राइडल लुक बेहद प्यारा था। लाल रंग के जोड़े में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। लहंगे के साथ-साथ उनके ब्राइडल दुपट्टे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दीपिका के बाद से कस्टमाइज ब्राइडल दुपट्टा डिजाइन्स की मार्केट में बाढ़ आ गई थी। दीपिका पादुकोण ने अपने ब्राइडल दुपट्टे पर श्लोक लिखवाया था। इसके बाद मौनी रॉय ने भी अपनी शादी में कुछ इस ही तरह का दुपट्टा पहना था। आप भी अपने लहंगे के दुपट्टे पर श्लोक या ‘राजीव की दुलहनिया’जैसी चीजें लिखवा सकती हैं। 

वेलवेट एम्ब्रॉयडरी ब्राइडल दुपट्टा

Velvet Embroidery Bridal Dupatta
Velvet Embroidery Bridal Dupatta

यह कहना गलत नहीं होगा कि वेलवेट कपड़ों का फैशन वापस से ट्रेंड में आ चुका है। वेलवेट का कपड़ा दूर से ही चमक जाता है।  ब्राइड्स अपनी शादी के लिए वेलवेट लहंगा पसंद कर रही हैं। अगर आप अपने ब्राइडल लुक की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो इसके साथ वेलवेट ब्राइडल दुपट्टा कैरी करें।

साल 2024 में वेलवेट दुपट्टे ट्रेंड का हिस्सा रहेंगे।  इस मरून रंग के दुपट्टे में बॉर्डर पर एम्ब्रॉयडरी की गई है। इस दुपट्टे में सीक्वेन्स से भी वर्क किया गया है। वेलवेट ब्राइडल दुपट्टा यकीनन आपके खास दिन के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है। आपको इसमें अलग कलर्स और डिजाइन भी मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें:THESE CLUTCH DESIGNS WILL ADD LIFE TO YOUR BRIDAL LOOK : क्लच के ये डिजाइंस आपके ब्राइडल लुक में जान डाल देंगे

स्टोन वर्क ब्राइडल दुपट्टा

Stone Work Bridal Dupatta
Stone Work Bridal Dupatta

अगर आपको स्टोन वर्क पसंद है, तो इस बार अपनी शादी के लिए स्टोन वर्क नेट ब्राइडल दुपट्टा खरीदें। अगर आप ट्रेंड फॉलो करती हैं, तो आपको अपने ब्राइडल लुक को इ्न्हांस करने के लिए यह दुपट्टा डिजाइन खरीदना चाहिए।

इस ब्राइडल दुपट्टे की खासियत यह है कि नेट का कपड़ा लाइटवेट होता है, जिसकी वजह से आप इस दुपट्टे को आसानी से कैरी कर पाएंगी। साथ ही, इससे आपका लुक भी बेहद प्यारा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…

गोटा पट्टी ब्राइडल दुपट्टा

Gotta Patti Bridal Dupatta
Gotta Patti Bridal Dupatta

गोटा पट्टी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। गोटा पट्टी में छोटे-छोटे टुकड़ों में जरी रिबन का इस्तेमाल कर, डिजाइन बनाया जाता है। इस डिजाइन का ओरिजन राजस्थान है।

लहंगे से लेकर साड़ी तक, में इस डिजाइन को बेहद पसंद किया जाता है। साल 2024 में ब्राइडल दुपट्टे में गोटा पट्टी डिजाइन दुल्हनों की पसंद बनने वाला है। 

बंधेज ब्राइडल दुपट्टा डिजाइन 

Bandhej Bridal Dupatta Designs
Bandhej Bridal Dupatta Designs

अगर आप अपने ब्राइडल लहंगे में अलग लुक पाना चाहती हैं, तो यह बंधेज प्रिंट ब्राइडल दुपट्टा खरीदें। साल 2024 में दोबारा से यह प्रिंट दुपट्टे में पसंद किया जाएगा। आपको इस प्रिंट के कई सारे कलर्स और पैटर्न मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद अनुसार और ब्राइडल लहंगे से मिलता-जुलता दुपट्टा बाजार से आसानी से खरीद सकती हैं।

नेट ब्राइडल दुपट्टा डिजाइन 

Net Bridal Dupatta Design
Net Bridal Dupatta Design

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए हैं। परिणीति ने लाल रंग के बजाय बेज कलर का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ-साथ ब्राइडल दुपट्टे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

परिणीती ने सिंपल व्हाइट कलर का नेट दुपट्टा ओढ़ा था, जिस पर उनके पति राघव का नाम लिखा हुआ था। अगर आप अपनी शादी के दिन लहंगे के साथ हैवी दुपट्टा नहीं कैरी करना चाहती हैं, तो यकीनन आपको यह डिजाइन पसंद आएगा। 

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version