अगर आप साड़ी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें कमरबंद के ये डिजाइन्स।

बाजार में महिलाओं के गहनों की भरमार है। इसमें मांगटीका से लेकर बिछिया तक शामिल है। ऐसी ही एक ज्वेलरी है कमरबंद, जिस महिलाएं सालों से पहनती आ रही हैं। कमरबंद एक ऐसी एक्सेसरीज है, जो कमर पर पहनी जाती है। इसे ब्राइडल बेल्ट भी कहा जाता है। कमरबंद देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करती है। यह ज्वेलरी कमर को आकार देने का काम भी करती है। ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ इसे पहनना पसंद करती हैं। आज हम आपके लिए कमरबंद के बेहतरीन डिजाइन्स लेकर आए हैं।
साउथ इंडियन स्टाइल कमरबंद
मार्केट में आपको कमरबंद के हजारों डिजाइन मिल जाएंगे। महिलाओं के बीच साउथ इंडियन स्टाइल कमरबंद की मांग सबसे ज्यादा है। इसलिए आज हम आपके लिए इसमें सबसे खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं।
यह कमरबंद गोल्ड प्लेटेड है, जिसमें क्रिस्टल स्टोन और हैंगिंग्स पर्ल्स लगे हुए हैं। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है। आप इसे किसी प्लेन साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इसमें आपको कई अन्य डिजाइन्स और रंग भी मिल जाएंगे। ताकि आप इसे अपनी ड्रेस के मैच कर सकें।

इसे भी पढ़ें:Mehndi Designs 2024 : मेहंदी की डिजाइन देख लड़कियां हुई इसकी दीवानी, अनोखी डिजाइन कर देगी अट्रैक्टिव !
हैवी कमरबंद डिजाइन

ज्यादातर महिलाएं हैवी साड़ी के साथ भी कमरबंद पहनना पसंद करती हैं। लेकिन वह कंफ्यूज रहती हैं कि कैसा डिजाइन चुनें। ऐसे में आपको वह कमरबंद चुनना चाहिए, जिस पर मोतियों से काम किया गया हो। हैवी डिजाइन वाले कमरबंद भी बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कमरबंद

आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी पसंद की जा रही है। इसमें आपको ईयररिंग्स से लेकर नेकलेस तक मिल जाएंगे। अगर आप कमरबंद पहनना पसंद करती हैं तो इस बार सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड कमरबंद ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Nose Pin Designs : ये स्टाइलिश नोज पिन डिज़ाइन आपके खूबसूरती में चार च…
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको अपने ड्रेस के हिसाब से कमरबंद पहनना चाहिए। यानि अगर आप डिजाइनर लहंगा नहीं पहन रही हैं तो हैवी कमरबंद पहनें।
- ज्यादातर कमरबंद गोल्ड, सिल्वर, मोती या कुंदन से बने होते हैं। कमरबंद अपने आउटफिट के डिजाइन के आधार पर चुनें। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि आपको कैसा कमरबंद खरीदना है। (घुंगरू पाजेब डिजाइंस देखें)
- कमरबंद के डिजाइन के अनुसार ही आपको इसे पहनना चाहिए। आपको यह देखना पड़ेगा कि कमरबंद के डिजाइनर पार्ट को आपको किस तरफ रखना है।
- हैवी कमरबंद को लहंगे या साड़ी के वेस्ट लाइन के नीचे ही पहनना चाहिए।
अगर आप खूबसूरत कमरबंद की लेटेस्ट डिजाइंस लेना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे : amazon.com पर देखें हम आप के लिए कुछ खास स्टाइलिश कमरबंद की लेटेस्ट डिजाइंस की कलेक्शन बनाये है देखिये
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |