Site icon Uprising Bihar

सहेली की शादी में दिखना है खास? सेलेब्स के इन इयररिंग डिजाइंस को करें स्टाइल

अगर आपकी सहेली की शादी भी नजदीक आ रही है और आप अपने एथनिक आउटफिट और फेस शेप के हिसाब से इयररिंग्स चुनना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

artificial jewellery earrings designs
artificial jewellery earrings designs

शादी में सज-संवर कर खूबसूरत दिखना हम सभी लड़कियां चाहती हैं। खासकर, अगर शादी किसी खास सहेली की हो, तो खूबसूरत दिखने की यह चाहत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। हम लड़कियां खास मौकों पर अपने आउटफिट, एक्सेसरीज, मेकअप और हेयरस्टाइल समेत ओवरऑल लुक को लेकर कापी प्लानिंग करती हैं। शादी-ब्याह के मौके पर लगभग सभी लड़िकयां एथनिक आउटफिट ही पहनती हैं। हालांकि, आजकल इंडो-वेस्टर्न का चलन भी काफी बढ़ गया है। अगर आपकी सहेली की शादी भी नजदीक आ रही है और आप अपने एथनिक आउटफिट और फेस शेप के हिसाब से इयररिंग्स चुनना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। सेलेब्स के ये इयररिंग डिजाइंस आपके लुक को शानदार बना देंगे।

हैवी गोल्डन इयररिंग्स

इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 200-300 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। इन हैवी गोल्डन इयररिंग्स में मिरर वर्क किया गया है और ओवल फेस शेप के लिए ये बेस्ट हैं। इन्हें आप साड़ी, सूट या फिर लहंगे किसी भी इंडियन आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ट्राई करें पायल के लेटेस्ट डिजाइन

स्टाइल टिप- इस तरह के इयररिंग्स के साथ बालों को खुला रखें। आप इनके साथ मांग टीका भी पहन सकती हैं। न्यूड मेकअप और बोल्ड लिपस्टिक आपके लुक को परफेक्ट बना सकती है।

ड्यूल टोन इयररिंग्स

ड्यूल टोन इयररिंग्स
ड्यूल टोन इयररिंग्स

इस तरह के इयररिंग्स आजकल काफी चलन में हैं। आप इन्हें अपनी आउटफिट के मैचिंग या फिर कंट्रास्ट कलर में पहन सकती हैं। इन पर स्टोन वर्क किया गया है। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 100-200 रूपये में आराम से मिल जाएंगे। ये इयररिंग्स सभी फेस टाइप पर सूट करेंगे।

स्टाइल टिप- इसके साथ आप नेकपीस भी पहन सकती हैं। बालों में फ्लोरल एक्सेसरीज के साथ बन बनाकर आप अपने लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।

कुंदन डिजाइन इयररिंग्स

कुंदन डिजाइन इयररिंग्स
कुंदन डिजाइन इयररिंग्स

ये वर्क आपको चांदबाली (चांदबाली इयररिंग डिजाइंस) और झुमकी समेत इयररिंग के कई पैटर्न्स में मिल जाएगा। ये सभी ट्रेडिशनल लुक के लिए बेस्ट हैं और आप इन्हें पेस्टल से लेकर ब्राइट तक सभी कलर के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। इससे मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में 300-400 रूपये में मिल जाएंगे।

स्टाइल टिप- इसके साथ नेकपीस को अवॉइड करें। आप बालों में कर्ल कर सकती हैं। मेकअप को सटल रखें और लिप कलर को अपने आउटफिट के हिसाब से चुनें।

इसे भी पढ़ें: नए डिजाइन की ये लेटेस्ट पायल, जिसे पहनने से आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी

अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version