Site icon Uprising Bihar

2024 में ट्रेंडिंग शुद्ध सोने से निर्मित अंगूठियाँ: सगाई के लिए स्पेशल कलेक्शन

सोने की अंगूठी का आकर्षण कभी कम नहीं हो सकता। खासकर जब बात सगाई की आती है तो हम अपने लिए सोने की अंगूठी के अलावा कुछ और सोच ही नहीं सकते हैं। सोने की कारीगरी में जो खूबसूरती होती है वह कहीं और नहीं मिलती। और जब आप अपनी सगाई के लिए एक बेहतरीन डिज़ाइन की तलाश कर रही हैं तो आपको थोड़ा अतिरिक्त सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह वह अंगूठी है जिसे आप जिंदगी भर पहन कर रखने वाली है। तो लाजमी है कि इस अंगूठी का डिज़ाइन बेहतरीन होना ही चाहिए।

Also Read-पहाड़ी नथ डिजाइन – हिमाचल से लेकर काश्मीर तक की आदिवासी आकृतियों का आदान-प्रदान

चलिए आज हम देखते हैं शुद्ध सोने से निर्मित अंगूठियों के एक से एक शानदार डिज़ाइन जो इस वर्ष ट्रेंड में होंगे।

1. Asymmetrical Gold Ring

जब किसी वस्तु का आकार सामान्य से हटकर थोड़ा विचित्र हो जाता है तो हमारा ध्यान उस पर सबसे पहले होता है। इस अंगूठी के आकार के कारण ही यह सबके लिए आकर्षण का केंद्र होगी। सोने के ऊपर उकेरे हुए बारीक डिज़ाइन से इसकी सुंदरता अधिक हो चुकी है।

2. Plain Yellow Gold Ring

कहते हैं हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती लेकिन सोने की चमक के आगे कोई और चमक टिकती भी नहीं है। जैसे विभिन्न रिंग से निर्मित इस अंगूठी की चमक की आगे आपको सब कुछ फीका ही दिखाई देगा।

3. Rose 3D Gold Ring

फूलों की खूबसूरती वाली अंगूठियाँ तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन ऐसे 3 डी फूल वाली रिंग शायद ही देखी होगी। इसमें छोटे-छोटे सोने के गुलाबों को जोड़ कर एक शानदार अंगूठी तैयार की गई है।

4. Broad Gold Ring

इस स्वर्णिम अंगूठी लंबी होने के बजाएँ चौड़ाई में अधिक है, जिसके कारण इसकी चमक दूर से ही देखी जा सकती है। जलेबी की तरह गोल-गोल डिज़ाइन इसके आकर्षण को अधिक बढ़ा रहे हैं।

5. Heart Shape Gold Ring

सगाई का अर्थ ही दो दिलों का मिलन होता है, और जब दिल के मिलन के लिए अंगूठी का चुनाव हो रहा हो तो आपको इस दिल के आकार वाली अंगूठी को जरा गौर से देखना चाहिए। इसमें एक नहीं बल्कि 4 दिल लगे हुए है।

6. Long Gold Ring

Also Read-बिहारी गोल्ड नथ: बिहारी स्टाइल ब्राइडल लुक के लिए तैयार हो जाइए, यहां हैं बेहतरीन गोल्ड नथ डिजाइन

अगर आप किसी ऐसी अंगूठी की तलाश में हैं जिसे पहनकर आपकी पूरी उंगली अच्छे से कवर हो जाए तो आपको यह डिज़ाइन अवशय ही देखना चाहिए। क्योंकि इस अंगूठी की लंबाई आम अंगूठियों से अधिक है।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version