Bichhiya New Design, Bridal Bichhiya Design, Criss Cross Toe Ring Designs, Flower Design Bichhiya, Front Open Toe Ring Design, Ghunghru Design Bichhiya, New Designs Of Bichhiya, Pearl Design Bichhiya, Silver Toe Ring Designs, Simple Chhala Design Bichhiya, Simple Toe Ring Designs, Toe Ring Designs For Married Women, Toe Rings Designs, ट्रेंडी बिछिया डिजाइन, फ्रंट ओपन बिछिया, यूनिक बिछिया के डिजाइन्स, स्टोन डिजाइन
इस बार सिल्वर बिछिया को कहें नो और अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करें इसके एकदम यूनिक डिजाइन्स

बिछिया : बाजार में एक से बढ़कर एक ज्वेलरी मिलती हैं। खासतौर पर शादीशुदा महिलाएं पैरों में बिछिया पहनती हैं। इससे न केवल पैर सुंदर नजर आते हैं बल्कि हिंदू धर्म में यह पहना अनिवार्य है। इसलिए यह केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं है। क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो बिछिया के नए-नए डिजाइन्स की तलाश में रहती हैं। इसके लिए आप बाजार से लेकर ऑनलाइन साइट्स पर घंटों समय बिताती हैं?
अगर आप बिछिया डिजाइन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल फायदेमंद होगा। आज हम आपके यूनिक बिछिया के डिजाइन्स लेकर आए हैं,जिन्हें पहन आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।
ट्रेंडी बिछिया डिजाइन (Trendy Toe Ring Designs)
अगर आप फैशन ट्रेंड को फॉलो करती हैं तो यकीनन बिछिया का यह डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। यह बिछिया आपके पैरों को बांजरा लुक देगी। यह आपके पैर के उंगली को पूरा कवर कर लेगी। इस तरह के बिछिया में ज्यादातर घुंघरू होते हैं। आप इसके साथ इससे मैच करती हुई पाजेब पहन सकती हैं। सिंपल कुर्ती और साड़ी के साथ यह बिछिया खूब जचेगी।
स्टोन डिजाइन (Stone Toe Ring Designs)

क्या आपको फूल पंसद है? अगर हां तो आपको इसमें बिछिया डिजाइन भी बेहद अच्छे लगते हैं। इस डिजाइन में खास यह है कि इसमें स्टोन लगा हुआ है। स्टोन में भी आपको अलग-अलग रंग मिल जाएंगे। केवल ऑक्सीडाइज ही नहीं सिल्वर में भी बिछिया मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:Latest gold chain design : ये नई और लेटेस्ट गोल्ड चैन डिजाइन कर रही है सब के दिलों पर राज
क्रिसक्रॉस डिजाइन (Criss Cross Toe Ring Designs)

अगर आप उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें जबरदस्ती बिछिया पहननी पड़ती है तो आप यह डिजाइन चुन सकती हैं। बाजार में आपको इस तरह की रिंग भी आसानी से मिल जाएगी। यह क्रिसक्रॉस बिछिया देखने में एलिगेंट लगती है। आप डेली वियर में इसे आसानी से पहन सकती है। खास बात यह बिछिया ज्यादातर आउटफिट्स के साथ सूट करेंगी।
इसे भी पढ़ें–Bangles design : अगर आप कांच की चूड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं तो इसे ट्राई करें
फ्रंट ओपन बिछिया (Front Open Toe Ring Design)
रिंग से लेकर बिछिया तक में फ्रंट ओपन डिजाइन काफी पॉपुलर हो रहे हैं। आपको भी इसे अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। फ्रंट ओपन बिछिया के कई डिजाइन्स आसानी से मिल जाएंगे।
ये डिजाइन्स भी हैं पॉपुलर
- ट्रेडिशनल लुक के लिए आप मोर और पान डिजाइन वाली बिछिया पहन सकती हैं।
- अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो जड़ाऊ बिछिया पहनें।
- चेन डिजाइन में भी आपको बिछिया मिल जाएगी। इसमें आपके तीनों उंगलियां कवर हो जाएंगी।
- आपको हाथफूल डिजाइन में भी बिछिया के बेहद अच्छे डिजाइन आसानी से मिलेंगे।
- आपको प्लेन डिजाइन में भी बिछिया मिल जाएगी।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |