Site icon Uprising Bihar

अंगूठी के ये डिजाइन है ट्रेंड में, हाथों की बढ़ा देंगे खूबसूरती

engagement gold ring designs for female
engagement gold ring designs for female

हर महिला चाहती है कि उसके पास जो ज्वेलरी हो बहुत ही नायाब और बेहतरीन हो खासतौर पर अंगूठी। इन दिनो रिंग्स का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बाजार में  मिरर वर्क रिंग, हैवी रिंग, स्टोन, पर्ल जैसे एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैं। अगर आप भी रिंग खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे कि कहीं ओल्ड फैशन की रिंग न खरीद लाएं। ऐसे में आज हम कुछ बेहतरीन ट्रेंडी रिंग्स के डिजाइन लेकर आए हैं जिसे आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकते

Also Read –Gold Mangalsutra Design 2023 : मंगलसूत्र की इन डिजाइन का चल रहा है अभी…

tanishq gold ring designs with price
tanishq gold ring designs with price

मिरर वर्क रिंग

महिलाएं मिरर वर्क को काफी पसंद करती हैं, इसी कारण कपड़ों के साथ- साथ ज्वेलरी में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आप मिरर वर्क रिंग भी  ट्राई कर सकती हैं। इसे चाहे लहंगे के साथ, साड़ी या फिर वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। आपके इसमें काफी यूनिक और स्टाइलिश डिजाइन मिल जाएंगे।

trending gold ring designs
trending gold ring designs


चांदी की रिंग

चांदी की तो बात ही अलग होती है। अगर गोल्ड रिंग खरीदना आपके बजट में नहीं है तो चांदी की अंगूठी पर भरोसा कर सकते हैं। डेली वियर के लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट है। स्वास्थ्य लाभ के लिए भी चांदी को महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ लोग इसी कारण चांदी की अंगूठी पहनना पसंद करते हैं।

गोल्ड रिंग डिजाइन
गोल्ड रिंग डिजाइन


मल्टीपल रिंग

पूरे हाथ को रिंग्स से कवर करना इस वक्त का लेटेस्ट फैशन है। अगर आप भी मल्टीपल रिंग्स पहनना पसंद करती है तो फैशन ट्रेंड के हिसाब से गोल्ड, सिल्वर, मैटेलिक, डायमंड और मल्टी स्टोन्स रिंग्स पहन सकती हैं। इसे पहनकर हाथ भरा हुआ लगता है।

gold ring designs for women
gold ring designs for women


एमराल्ड रिंग

यूनिक डिजाइन और अमेजिंग कॉबिनेशन की वजह से इन दिनों एमराल्ड रिंग्स की भी खूब डिमांड है।  इसकी खासियत यह है कि इसे डायमंड,गोल्‍ड और कुंदन सभी के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है। ट्रेडिशनल लुक के साथ इस तरह की रिंग्स पहनकर किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लग जाए।

gold ring designs for girls
gold ring designs for girls


एनिमल शेप वाली रिंग

कॉलेज गोइंग लड़कियां एनिमल शेप वाली या अन्य किसी शेप वाली स्टेटमेंट रिंग्स पहनना पसंद करती हैं। इस तरह की रिंग्स फ्रेंड्स आउटिंग, बीच वेकेशन व पार्टी फंक्शन में काफी अच्छी लगती हैं। इसमें कई सारी वैरायटी और शेप्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

gold ring designs for bride
gold ring designs for bride

डायमंड रिंग

अगर आप चाहतीं है कि आपकी अंगूठी में लगा हुआ हीरा दूर से ही चमके तो इस डिज़ाइन पर जरूर ध्यान दें। इसके बीच में लगे हुए हीरे की चमक को दूर से ही पहचाना जा सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपनी शादी में हीरों से जड़ी शानदार रिंग पहनकर अपने हाथों की शोभा बढ़ा दी थी।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version