ब्राइडल लुक को खास बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। वहीं हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप नेल आर्ट करवा सकती हैं।

Nail Art Designs For Brides: शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखना बेहद पसंद करते हैं। वहीं हाथों की बात करें तो आजकल नकली नाखूनों का चलन काफी बढ़ गया है।
आजकल आपको नेल आर्ट के कई डिजाइंस ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन जब बात ब्राइडल लुक की आती है तो डिजाइन को चुनने के लिए हम कंफ्यूज हो जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नेल आर्ट के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो खासकर होने वाली दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।
स्टोन नेल आर्ट डिजाइन (Easy Nail Art Designs)
स्टोन डिजाइन के नेल आर्ट देखने में काफी प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं। वहीं आप हर उंगली पर स्टोन को न लगाए और केवल १ या ज्यादा से ज्यादा 2 नाखूनों पर ही स्टोन के जरिये डिजाइन बनाये। इस तरह के हैवी नेल आर्ट डिजाइन को आप शादी के हर फंक्शन के लिए आसानी से कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Clutch Bags:क्लासी लुक के लिए साड़ी के साथ स्टाइल करें ये क्लच बैग
ऑम्ब्रे नेल आर्ट डिजाइन (5 Minute Nail Art Designs)

थोड़ा अलग लुक पाना चाहती हैं इस तरह का डूअल कलर ऑम्ब्रे नेल आर्ट डिजाइन को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुन सकती हैं। इस तरह के नेल आर्ट के साथ आप ग्लिटर, शिमर, ग्लॉस, स्टोन या नेल स्टीकर तक का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
ग्लिटर नेल आर्ट डिजाइन (Simple Nail Art Designs)

चमकने वाले नेल आर्ट डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरह से एक या दो उंगलियों को छोड़कर आप बाकी के नाखूनों पर बारीक पार्टिकल वाले शिमर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे नाखूनों पर चिपकाने के लिए आप नेल ग्लू की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- MEHNDI DESIGN: बाजुओं पर लगाएं मेहंदी की 5 डिजाइंस
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन (Subtle Nail Art Designs)

वहीं अगर आप सिंपल डिजाइन के नेल आर्ट को बनवाना चाहती हैं तो इस तरह से व्हाइट कलर की नेल पेंट की मदद लेकर फूल बना सकती हैं। चाहे तो इस तरह का डिजाइन आप खुद घर पर टूथपिक की सहायता लेकर भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप बारीक डिजाइन का स्टोन भी इसपर लगा सकती हैं।
अगर आप नेल आर्ट के डिजाइन किट खरीदना चाहते है तो यहाँ क्लिक करे : Amazon.com
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |