Site icon Uprising Bihar

मंगलसूत्र के लिए सोने के पेंडेंट के स्टाइलिश डिज़ाइन

डिजाइन मंगलसूत्र
डिजाइन मंगलसूत्र

मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना न होकर महिलाओं की सुहाग की निशानी होती है, जिसे वह हर पल अपने पास ही रखती है। यह एक भाव है जो स्त्रियों का पतियों के प्रति प्रेम और सम्मान को दर्शाता है। विवाह के बाद कोई दिन ऐसा नहीं होता जब एक विवाहित स्त्री के गले में मंगलसूत्र को न देखा जाए। आपके इसी स्नेह और समर्पण से परिरपूर्ण गहने को और भी अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए हम लेकर आए हैं मंगलसूत्र के एक से बढ़कर एक गोल्ड पेंडेंट डिज़ाइन।

आशा है कि आपको यह डिज़ाइन पसंद आएंगे और इन डिज़ाइन से प्रेरणा लेकर आप अपने लिए भी एक सुंदर और स्टाइलिश मंगलसूत्र बनवाएंगी।

Also Read-रोज पहनने के लिए बेस्ट है यह छोटा मंगलसूत्र डिजाइन !

1. Long Mangalsutra Pendant Design

इस लंबे और सुनहरे पेंडेंट के ऊपर की ओर मोर की आकृति बनी हुई है। इसे सोने और काले मोतियों की चैन में पहना गया है। अगर आप एक लाइट वेट मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो आप इसके संग सिर्फ काले मोतियों की माला पहन सकती हैं।

2. Double Vati Mangalsutra Pendant Design

वटी स्टाइल मंगलसूत्र पारंपरिक मंगलसूत्र डिज़ाइन का एक बेहतरीन नमूना है। इस मंगलसूत्र को किसी भी शुभ अवसर को और भी खास बनाने के लिए पहना जा सकता है। दोनों वटी में आपको खूबसूरत गुलाबी नग देखने को मिलेंगे।

सिंपल मंगलसूत्र डिजाइन
सिंपल मंगलसूत्र डिजाइन

3. Beautiful Mangalsutra Pendant Design

अगर आप अपने लिए एक स्टाइलिश मंगलसूत्र की तलाश में हैं तो हमे पूरा यकीन है कि आपकी तलाश यहाँ आकर ख़त्म हो जाएगी। क्योंकि इस तस्वीर में आपको विभिन्न आकार और डिज़ाइन के स्वर्णिम पेंडेंट देखने को मिलेंगे। कुछ मंगलसूत्र पेंडेंट तो ऐसे हैं जिन्हें एक से ज्यादा आकार का इस्तेमाल कर बनाया गया है।

 Beautiful Mangalsutra Pendant Design
Beautiful Mangalsutra Pendant Design

4. Broad Mangalsutra Pendant Design

चौड़ाई में अधिक और लंबाई में कम दिखाई देने वाला यह मंगलसूत्र पेंडेंट बेहद ही खास है। अगर आप रोजाना साड़ी ही पहनती हैं और खास मौकों पर भी आपको साड़ी पहनना ज्यादा पसंद है तो आप इस तरह का मंगलसूत्र पेंडेंट खरीद लीजिये।

 Broad Mangalsutra Pendant Design
Broad Mangalsutra Pendant Design

5. Light Weight Gold Mangalsutra

हल्के वजन में प्रस्तुत है यह सुंदर और आकर्षक गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट। इस तस्वीर में दिए हुए हर एक पेंडेंट की डिज़ाइन दूसरे से अलग है। आप अपनी इच्छा के अनुसार अपने मनपसंद आकार के पेंडेंट का चुनाव कर सकती हैं।

6. Jaal Design Mangalsutra Pendant

इस गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट को जाल डिज़ाइन में बनाया गया है। जाल डिज़ाइन का प्रयोग तो इमारतों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। पर जब यह डिज़ाइन सोने से बनाई गई हो तो बेहद ही आकर्षक दिखाई देती है।

Also Read-Fancy Mangalsutra : आपके गले की सुंदरता बड़ा देगी यह मंगलसूत्र (This Mangalsutra will enhance the beauty of your neck)

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version