Site icon Uprising Bihar

इन नेकलेस डिजाइन को वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट के साथ करें स्टाइल

जब भी हम आउटफिट को स्टाइल करते हैं तो इसके साथ अलग-अलग तरीके की एक्सेसरीज को स्टाइल करते हैं। 

Style these necklace designs with western and Indian outfits.
Style these necklace designs with western and Indian outfits.

लड़कियों को बहुत शौक होता है कि जो भी लुक वो क्रिएट करें उसमें खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वो हर तरीके के इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करती हैं। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो इन लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। कभी अपने आउटफिट के साथ हो या फिर ज्वेलरी के साथ ऐसे कई सारे नेकलेस डिजाइन है जो आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने आउटफिट को भी चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेटमेंट नेकलेस डिजाइन

statement necklace design
statement necklace design

कई सारे नेकलेस डिजाइन ऐसे होते हैं जो आपके वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। आप भूमि पेडनेकर के इस नेकलेस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं इसमें उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस को साड़ी के साथ स्टाइल किया है जो काफी खूबसूरत लग रहा है। ये नेकलेस गोयनका इंडिया का डिजाइन किया हुआ नेकलेस है। इसे आप चाहे तो ड्रेस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं और साड़ी और सूट के साथ भी इसे पहन सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको 500 से 1000 की रेंज में इस डिजाइन के मिल जाएंगे।

पर्ल डिजाइन नेकलेस

Pearl Design Necklace
Pearl Design Necklace

चाहे इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न हर किसी के साथ पर्ल डिजाइन नेकलेस अच्छे लगते हैं। इस तरीके की ज्वेलरी आपको लेयर में भी मिल जाती है और चोकर स्टाइल में भी। आप अगर इस तरीके की ज्वेलरी (स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइन) को पहनना पसंद करती हैं तो सोनम कपूर की तरह इसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। सोनम कपूर की इस ज्वेलरी को अमरपाली ज्वेलर्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें डायमंड के साथ-साथ एमरल्ड वर्क भी किया हुआ है। आप प्लेन नेकलेस को भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको मार्केट में 500 और उससे ज्यादा की रेंज में भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हरियाली तीज पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो स्टाइल करें चुनरी प्रिंट साड़ी

फ्लोरल चेन नेकलेस

floral chain necklace
floral chain necklace

अगर आपको सिंपल नेकलेस डिजाइन पसंद है तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह चेन नेकलेस (नेकलेस डिजाइन) को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस का पेंटेंड बड़ा होता है और आसपास भी वर्क होता है। इसे आप इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस आपको लाइट वर्क में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:सीमा से पहले शुमाइला और इकरा भी पाकिस्तान से आई थीं भारत, ऐसा था प्रेम कहानी का अंजाम  

इन नेकलेस डिजाइन को इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है आप भी इन्हें ट्राई करें और लुक को खूबसूरत बनाएं। उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट UPRISING BIHAR के साथ।

Exit mobile version