Site icon Uprising Bihar

सोने के नोज़ पिन के एक से एक खूबसूरत डिजाइन, खिल उठेगा आपका चेहरा

भारतीय महिलाओं का सोलह शृंगार नोज पिन के बिना अधूरा है। एक समय हुआ करता था जब सिर्फ विवाहित महिलाएं ही नोज पिन पहना करती थीं। लेकिन आज के जमाने में कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर स्कूल गर्ल्स तक नोज पिन पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि यह आपके चेहरे को नया लुक देते हैं।

One beautiful design of gold nose pin, your face will blossom
One beautiful design of gold nose pin, your face will blossom

वर्तमान में नोज पिन का क्रेज इतना बढ़ चुका है कि यह एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। इसलिए सिर्फ लड़कियां या महिलाएं ही नहीं बल्कि लड़के भी कूल लुक हासिल करने के लिए नोज पिन पहनना पसंद करते हैं।

आजकल मार्केट में तरह-तरह के नोज रिंग मौजूद हैं। और लगातार इनमें ट्रेंड के हिसाब से बदलाव आ रहा है। अगर आप ही अपने लिए एक परफेक्ट नोज पिन की तलाश में हैं, तो आप हमारे गोल्ड नोज पिन के इस कलेक्शन को देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन

इस कलेक्शन में सिंपल से लेकर पार्टी वियर नोज पिन के डिजाइन्स देखने को मिलेंगे। साथ ही इन्हें पहनकर हर उम्र की महिलाएं ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न लुक हासिल कर सकती हैं।

1. 22 Karat Gold Nose Pin

22 Karat Gold Nose Pin
22 Karat Gold Nose Pin

यह नोज पिन बेहद खास है क्योंकि इसे कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर शादीशुदा महिलाएं तक पहन सकती हैं। इस नोज पिन को 22 कैरेट येलो गोल्ड से बनाया गया है। इसका घुमावदार डिजाइन पारंपरिक स्टाइल के नोज रिंग से काफी हटके है। इसका डिजाइन सिंपल और यूनीक है इसीलिए आप इसे डेलीवियर के रूप में पहन सकती हैं।

2. Yellow Gold Floral Nose Pin

Yellow Gold Floral Nose Pin
Yellow Gold Floral Nose Pin

फ्लोरल स्टाइल के नोज रिंग हमेशा से ही महिलाओं के बीच पॉपुलर रहे हैं। यह नोज रिंग साइज में ना ज्यादा बड़ा है और ना ज्यादा छोटा। यह हर तरह के फेस शेप पर अच्छा लगेगा ।

3. Triangular Gold Nose Pin

Triangular Gold Nose Pin
Triangular Gold Nose Pin

अपने अलग-अलग शेप और डिजाइंस के नोज पिन देखें होंगे। लेकिन ट्रायंगल शेप का ऐसा नोज पिन शायद आपने पहले कभी न देखा हो। इस खूबसूरत पिन रिंग में छोटे-छोटे मोतियों से डिजाइन बनाया गया है। इसे पहनने के बाद यकीनन आपके चेहरे का लुक एकदम बदल जाएगा।

4. Stud Style Nose Pin

Stud Style Nose Pin
Stud Style Nose Pin

इस नोज पिन को पहनकर आप सबसे खूबसूरत और सबसे जुदा नजर आएंगी। इस नोज रिंग में काफी सिंपल डिजाइन बनाया गया है। यह हर उम्र की महिलाओं पर काफी खूबसूरत दिखने वाला है। आप इसे आम दिनों के साथ खास अवसरों पर भी पहन कर जा सकती हैं।

Also Read-डेली वियर के लिए पहनें ये नोज पिन डिजाइंस

5. Simple Round Nose Pin

Simple Round Nose Pin
Simple Round Nose Pin

सिंपल राउंड स्टाइल का यह नोज रिंग कॉलेज और स्कूल गोइंग गर्ल्स के लिए बढ़िया विकल्प है। यह काफी सिंपल डिजाइन है इसीलिए आप इसे रोजाना पहन सकती हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version