Site icon Uprising Bihar

New Year Party: नए साल की पार्टी में पहनें जंपसूट, मिलेगा परफेक्ट लुक

न्यू ईयर आने वाला है ऐसे में पार्टी में जाने के लिए आप जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं।

Wear a jumpsuit in the New Year party
Wear a jumpsuit in the New Year party

बदलते फैशन ट्रेंड की वजह से लोग अपने पहनावे को पूरी तरह से बदल देते हैं। कोई भी फंक्शन हो या फिर नया साल लड़कियों को इन दिनों में सिर्फ तैयार होने का मौका चाहिए होता है। न्यू ईयर आने वाला है। ऐसे में जगह-जगह पार्टी की भी तैयारी होनी शुरू हो गई होंगी। हर किसी को कहीं न कहीं से पार्टी इनवाइट आया होगा, जिसके बाद दिमाग में सिर्फ एक ही बात आई होगी कि ऐसा क्या कपड़े वियर करें ताकि खूबसूरत लगे। इस बार आप पार्टी में जंपसूट को स्टाइल करें। इसमें आप अच्छी भी लगेंगी साथ ही कम्फर्टेबल रहेंगी।

कॉलर स्टाइल जंपसूट

आजकल कॉलर स्टाइल कपड़ों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तभी सूट, ब्लाउज हो या फिर ड्रेस लड़कियां इन्हें पहनना काफी पसंद करती हैं। इसमें ऑप्शन कई सारे मिल जाते हैं। जैसे- प्रिंटेड जंपसूट, प्लेन, स्ट्राइप्स जंपसूट या फिर डॉट डिजाइन वाले जंपसूट। इन्हें आप न्यू ईयर पार्टी में वियर कर सकती हैं। इसके साथ बेल्ट को स्टाइल करें। बालों को कर्ल करें और मेकअप को स्मोकी बनाएं। इस तरीके से आपका पार्टी लुक रेडी हो जाएगा। मार्केट में आपको ये जंपसूट 500 से 1000 रुपये में अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे।

प्रिंटेड जंपसूट

Printed Jumpsuit
Printed Jumpsuit

अगर आपको कैजुअल लुक क्रिएट करना है लेकिन स्टाइलिश लगना है तो इसके लिए आप प्रिंटेड जंपसूट (स्टाइलिंग सूट) को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। डीप नेकलाइन वाले जंपसूट, स्लिट कट और बेल बॉटम स्टाइल जंपसूट डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसके साथ आप हूप्स इयररिंग्स, वेवी कर्ल हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:TRENDING PAYAL DESIGNS : लड़कियों के लिए खूबसूरत चांदी की पायल डिजाइन जो बढ़ाएगी आपके पैरों की शोभा

फ्लेयर जंपसूट

जंपसूट फॉर गर्ल्स
जंपसूट फॉर गर्ल्स

आजकल जंपसूट में भी काफी अच्छे-अच्छे डिजाइन आ गए हैं। फ्लेयर डिजाइन आजकल लेटेस्ट ट्रेंड में चल (आउटफिट स्टाइल टिप्स) रहा है। इस तरह के जंपसूट को आप स्टाइल कर सकती हैं। पार्टी लुक के लिए ये परफेक्ट है। साथ ही क्लासी लुक के लिए भी काफी अच्छा ऑप्शन है। इसे आप मार्केट से 500 से 1000 रुपये में खरीद सकती हैं। कलर ऑप्शन आपको कई सारे मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: SILVER KANGAN DESIGNS 2024 : जब हाथों में पहनेंगे यह चॉदी के कंगन तो बढ़ जाएंगी खूबसूरती (WHEN YOU WEAR THESE SILVER BRACELETS YOUR BEAUTY WILL INCREASE)

इस न्यू ईयर पार्टी में इन जंपसूट को स्टाइल करें इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा साथ ही आप सबसे सुंदर नजर आएंगी।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version