दुल्हन के हाथों की मेहंदी नजर आएगी बेहद खूबसूरत अगर इन डिजाइंस का किया जाएगा चुनाव।

दुल्हन का श्रृंगार तब तक अधूरा है, जब तक उसके हाथों में पिया के नाम की मेहंदी न रची हो। ऐसे में शादी की डेट फाइनल होते ही होने वाली दुल्हन अपने हाथों में मेहंदी सजाने के लिए नए-नए डिजाइंस तलाशने लग जाती हैं।
बदलते हुए ट्रेंड के साथ दुल्हन की मेहंदी की डिजाइंस में भी कई बदलाव देखें गए हैं, मगर आज भी कुछ ट्रेडिशनल डिजाइंस के बिना मेहंदी अधूरी सी लगती हैं। कैरी डिजाइंस को भी हम मेहंदी की सबसे बेसिक डिजाइन मान सकते हैं। खासतौर पर कैरी के बिना दुल्हन की मेहंदी की पूरी नहीं हो सकती है।
इसलिए आज हम आपको दुल्हन के लिए कैरी मेहंदी डिजाइंस की कुछ झलक दिखाएंगे, अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो इन मेहंदी डिजाइंस से आप भी आइडिया ले सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें :- LATEST JHUMKA 2024: THIS EARRING DESIGN GIVES A GREAT LOOK| बेहतरीन लुक देता है यह झुमके का डिजाइन
मेहंदी डिजाइन-1
- महीन और बारीक मेहंदी डिजाइन यदि आपको पसंद है, तो ऊपर दी गई तस्वीर को एक बार जरूर देख लें। इसमें केरी और मोर डिजाइन का मिश्रण नजर आ रहा है।
- खासतौर पर जिन्हें हाथों में भरी-भरी मेहंदी लगाने का शौक होता है, वे कैरी डिजाइंस से हाथों को भर सकते है।
- कैरी डिजाइंस आप हथेलियों, उंगलियों और हाथों की बैक में भी अन्य डिजाइंस के साथ जोड़ते हुए लगवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-बहुत सिंपल हैं अरेबिक मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, आप भी करें ट्राई

मेहंदी डिजाइन-2
- कैरी डिजाइन को आप किसी भी अन्य डिजाइंस के साथ जोड़ सकती हैं। यहां तक की मॉडर्न डिजाइंस वाली मेहंदी के साथ भी आप केरी शामिल करके अपनी मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं।
- यह आपको तय करना है कि आपको मेहंदी में छोटी कैरियां पसंद हैं या फिर बड़ी कैरियां। आप अगर बड़ी कैरियां बना रही हैं, तो उसके अंदर भी आप डिजाइंस बना सकती हैं।
- कैरियों के साथ आप हाफ चांद डिजाइंस बना सकती हैं, इतना ही नहीं इस तरह की मेहंदी के साथ गुलाब के फूल और बेल डिजाइंस आदि भी बना सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन-3
- अगर आप हैवी ब्राइडल मेहंदी लगा रही हैं, तो आप उसमें भी कैरी के साथ फूल आदि बना सकती हैं।
- आपको बता दें कि केरी आप जितने बड़े आकार में बनाएंगी उतनी जल्दी आपका हाथ भरेगा। आप केरी के अंदर भी तरह-तरह की डिजाइंस बना सकती हैं।
- कैरी भी कई तरह के आकार में बनाई जा सकती हैं। आप ड्रॉप्स, मोर या अधिक घुमावदार कैरियां भी बना सकती हैं। आप केरी की बेल से उंगलियों को भर सकती हैं।

मेहंदी डिजाइन-4
- आजकल की ब्राइड्स को हाथों में हैवी मेहंदी की जगह मोटी बेल या फिर हैवी अरेबिक मेहंदी डिजाइंस ज्यादा पसंद आती है।
- ऊपर तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन को भी दुल्हन अपने हाथों में सजा सकती हैं। विशेषतौर पर अगर आपको हाथों में कैरी डिजाइन लगवानी है, तो आप अरेबिक मेहंदी में इसे आसानी से शामिल कर सकती हैं।
- केरी के साथ फूल और कलियां भी बनाई जा सकती हैं, जिससे मेहंदी को खूबसूरत लुक मिलने के साथ ही उसे भरा-भरा हैवी अंदाज भी मिल जाता है।

मेहंदी डिजाइन-5
- महीन की जगह अगर आप मोटी मेहंदी से डिजाइन बनाती हैं, तो रचने के बाद वह बेहद खूबसूरत नजर आती है। इससे मेहंदी जल्दी भी लग जाती है क्योंकि मोटी मेहंदी से हाथ जल्दी भर जाते हैं।
- आप यहां भी कैरी डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। केरी में मोटी आउटलाइन के साथ ही अंदर महीन डिजाइंस बना कर आप हाथों को अच्छा मेहंदी लुक दे सकती हैं।
- केरी के साथ पत्तियों की बेल भी बहुत खूबसूरत लगती हैं और आप इन्हें भी अलग-अलग आकार दे सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |