Site icon Uprising Bihar

Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के ऐसे डिजाइंस जो आपने पहले नहीं देखे होंगे

पुराने ट्रेडिशनल लगने वाले मंगलसूत्र के डिजाइंस से अगर आपका मन भी ऊब गया है, तो लेख में हम आपको मंगलसूत्र बनवाने के कुछ रोचक आइडियाज दे रहे हैं, जो आप भी एक बार ट्राई कर सकती हैं। 

mangalsutra for new bride

शादी के बाद किसी भी महिला की सबसे प्रिय ज्‍वेलरी उसका मंगलसूत्र ही होता है। बेशक हम महिलाओं के पास सोने के हैवी सेट न हो, मगर एक खूबसूरत मंगलसूत्र हमारे पूरे श्रृंगा को बेमिसाल बना देता है। इसलिए जब मंगलसूत्र डिजाइन का चुनाव करने की बारी आती है, तब हम बहुत ही कंफ्यूज हो जाते हैं। हमें बहुत सारी बातों का ध्‍यान रखना पड़ता कि मंगलसूत्र हैवी हो या लाइट, उसकी कीमत हमारे बजट में हो और दिखने में सबसे अलग भी नजर आए। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंगलसूत्र के डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपका मन मोह लेंगे और आप ऑर्डर पर अपने लिए इन्‍हें कस्‍टमाइज कराने के लिए मजबूर हो जाएंगी।  

इसे जरूर पढ़ें- चांदी के बहुत ही सुंदर कमरबन्द की डिजाइन | Silver Kamarband Design

अमेरिकन डायमंड मंगलसूत्र डिजाइंस 

अब काले मोती की लड़ में सोने का लटकटा पेंडेंट वाला मंगलसूत्र आउटडेटेड हो चला है। अब जमान फैंसी लुक वाले मंगलसूत्र का है और सोने के मंगलसूत्र में आपको बहुत सारे ऑप्‍शन मिल जाएंगे। आप यदि बहुत ज्‍यादा महंगा मंगलसूत्र नहीं खरीदना चाहती हैं, तो 14, 18 और 20 कैरेट गोल्‍ड में आपको लाइटवेट मंगलसूत्र मिल जाएगा। आप इस तरह के मंगलसूत्र में अमेरिकन डायमंड वाला छोटा या बड़ा पेंडेंट भी लगवा सकती हैं। जहां तक बात काले मोती की है, तो अब शगुन के 11 या 21 काले मोती के साथ भी मंगल सूत्र तैयार हो रहे हैं, तो आप भी अपने लिए ऑर्डर पर ऐसा ही मंगलसू्त्र बनवा सकती हैं। 

इस तरह के मंगलसूत्र की चेन छोटी होती है और यह न तो गले से चिपके हुए होते हैं और न ही बहुत ज्‍यादा डीप नेक होते हैं। किसी भी तरह के अउटफिट पर आप इस तरह के मंगलसूत्र को कैरी कर सकती हैं। 

see pics of customized mangalsutra

नाम और फोटो वाले मंगलसूत्र डिजाइंस 

नाम वाले मंगलसूत्र का फैशन नया नहीं है, मगर इस डिजाइन का क्रेज अभी तक महिलाओं के अंदर है और अब इसमें नया अपडेट यह है कि आपको फोटो फ्रेम के साथ इस तरह के मंगलसूत्र मिल जाएंगे, जिसमें आप अपनी शादी की तस्‍वीर या फिर पति की फोटो लगवा सकती हैं। यदि दिखने में बहुत अच्‍छे लगते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र में आपको डिजाइन ऑप्‍शन कम मिलेंगे, मगर आप फॉन्‍ट को अपनी पसंद के अनुसार चुनकर मंगलसूत्र को थोड़ा नया लुक दे सकती हैं। यह मंगलसूत्र भी आपकेा ऑर्डर पर बनवाना होगा और इसमें अधिकांश लाइटवेट मंगलसूत्र ही आपके देखने को मिलेंगे। 

designer mangalsutra

कुंदन मंगलसूत्र डिजाइन 

अगर आप हाथ और गले दोनों के लिए मैचिंग मंगलसूत्र डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको गोल्‍ड एवं आर्टिफीशियल दोनों में ही इस तरह के मंगलसूत्र मिल जाएंगे। आप इनहें ऑर्डर पर भी बनवा सकती हैं। आजकल कुंदन वर्क को बहुत ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है और ज्‍वेलरी में आपको इसमें एक नहीं दर्जनों ऑप्‍शन मिल जाएंगे। खासतौर पर आप यदि सिंपल कुंदन डिजाइन के मंगलसूत्र डिजाइन की तलाश में हैं, तो आपको इसमें छोटे और बड़े दोनों प्रकार के कुंदन में अलग-अलग शेप में मंगलसूत्र के पेंडेंट मिल जाएंगे, आपको केवल उनमें अपनी पसंद की चेन लगवानी होगी। इस तरह के मंगलसूत्र भी डेली वियर होते हैं और कैरी करने में लाइटवेट होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Gold Mangalsutra Designs | शादी पार्टी में पहनें गोल्ड के खूबसूरत मंगल…

फैंसी पेंडेंट वाले मंगलसूत्र डिजाइन 

अब मंगलसूत्र में ट्रडिशनल डिजाइन वाले पेंडेंट की जगह महिलाओं को फैंसी पेडेंट्स ज्‍यादा पसंद आते हैं। आप इस तस्‍वीर में देख सकते हैं कि किसी तरह के पेंडेंट्स में भी आपको मंगलसूत्र मिल जाएंगे। इनके अतिरिक्‍त भी आपको कई विकल्‍प मिल जाएंगे। आप इन्‍हें किसी भी तरह के वेस्‍टर्न या फिर ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। आप इसमें अपने हॉरोस्‍कोप के आधार पर भी कोई सिंबॉलिक आकृति का पेंडेंट ऑर्डर पर बनवा सकती हैं। यह भी लाइटवेट डिजाइन है और आप इसे डेली कैरी कर सकती हैं। आप को पेंडेंट के साथ हैवी या लाइट कैसी चेन क्‍लब करानी है, वो आपकी पसंद पर निर्भर करता है। हालांकि, लाइटवेट चेन पर यह ज्‍यादा अच्‍छे लगते हैं। 

हैवी और डिजाइनर मंगलसूत्र सेट 

आपको आजकल गोल्‍ड के हैवी सेट की ही तरह हैवी मंगलसूत्र सेट भी मिल जाएंगे। आप खुद भी अपनी पसंद से इन्‍हें डिजाइन करा सकती हैं और बेस्‍ट बात तो यह है कि इस तरह के मंगलसूत्र में आपको मीनावर्क, कुंदन और मोती का कॉम्बिनेशन भी मिल जाएगा। यह मंगलसूत्र आपको चोकर की तरह गले से चिपके हुए मिल जाएंगे और इन्‍हें पहनने के बाद आपको किसी सेट को कैरी करने की जरूरत नहीं है। 

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version