अगर आप मंगलसूत्र की लेटेस्ट डिजाइंस को तलाश रहीं हैं, तो ये आर्टिकल जरूर पढें।

इस सोल्हा श्रृंगारमें सबसे ज्यादा मंगलसूत्र की अहमियत होती है। सुहागिन औरतों के लिए मंगलसूत्र का बहुत महत्व होता है। हालांकि पहले के समय मंगलसूत्र के केवल कुछ ही डिजाइन्स आते थे जैसे सोने और काले मोती वाले मंगलसूत्र , लेकिन अब ऐसा नहीं है। बाजार में अब मंगलसूत्र की कई तरह की डिजाइंस आने लगे हैं। आपको मार्केट में इसके हजारों डिजाइन्स देखने को मिल जाएंगे। अगर आप चाहती हैं कि आप करवा चौथ पर सबसे अलग मंगलसूत्र पहने जिससे हर कोई आपकी तारीफ करे तो आपको ये स्टाइलिश मंगलसूत्र जरूर ट्राई करने चाहिए।
हैवी लुक मंगलसूत्र
हैवी लुक मंगलसूत्र देखने में एकदम क्लासी लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो यह मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आपको बाजार में इस लुक में मंगलसूत्र के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इन मंगलसूत्रों में कारीगरी बहुत ही सुदंर की जाती है, जिसकी वजह से ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-WOMAN KANGAN DESIGNS : महिलाओं के हाथों पर खूब जचेंगे कंगन की ये डिज़ाइन
डबल पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आप मंगलसूत्र में कुछ डिफरेंट और अलग डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए सबसे बेस्ट है। बाजार में आपको यह डबल पेंडेंट मंगलसूत्र की लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएगी। यह मंगलसूत्र देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही पहनने में लगता है। आप इन मंगलसूत्रों को वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
नाम वाला मंगलसूत्र

नाम वाला मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह के मंगलसूत्र में पति के नाम का पेंडेंट होता है। आप इन मंगलसूत्र में किसी भी तरह से अपने पति का नाम स्टाइलिश फॉन्ट मे लिखवा सकती है। आप पूरे नाम की जगह कोई अक्षर का पेंडेंट बनवा सकती हैं। इसके अलावा आप किसी भी तरह का नाम वाला पेंडेंट भी बनवा सकती हैं। इन तरह के मंगलसूत्रों को पहनने के लिए आपको पहले से आर्डर देना पड़ेगा। आप इसको जींस टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-BEAUTIFUL EARRINGS | इस दीवाली फेस्टिवल के लिए बेस्ट रहेंगे ये खूबसूरत इयररिंग्स की डिज़ाइन
लाइटवेट सिंगल पेंडेंट मंगलसूत्र

अगर आपको हैवी और ज्यादा डिजाइनर मंगलसूत्र पहनना नहीं अच्छा लगता है, तो आप इन सिंपल पेंडेंट मंगलसूत्र को जरूर ट्राई करें। यह मंगलसूत्र बहुत ही लाइट वेट होते हैं, जिसकी वजह से आप इन्हें कहीं भी कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |