Site icon Uprising Bihar

स्टाइलिश नजर आने के लिए जींस पर पहनें पायल, देखें डिजाइंस

पायल की स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन तलाश रही हैं, तो एक बार आप ये आर्टिकल जरूर पढ़ें। 

stylish and trendy design of anklets
stylish and trendy design of anklets

पायल, महिलाओं के सोलह श्रृंगार का एक प्रमुख हिस्सा होने के साथ ही फैशन इंडस्ट्री में बहुत ही ट्रेंडी एक्सेसरीज के तौर पर पॉपुलर भी है। जहां पायल आपको ट्रेडिशनल लुक देती है, वहीं दूसरी तरफ पायल में कुछ ऐसी डिजाइंस भी आती हैं, जिन्‍हें वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहन कर आप स्‍टाइलिश और इंडो-वेस्टर्न लुक भी पा सकती हैं।

वर्तमान समय में पायल में बहुत सारे डिजाइंस आपको बाजार में मिल जाएंगे, जिन्हें आप जींस, पैंट या फिर ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर आप जींस के साथ पायल पहनना चाहती हैं और उसके लिए कुछ डिजाइंस तलाश रही हैं तो आज हम आपकी इसमें मदद करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें-20+ Gold Earrings Jhumka Design – सोने का झुमका की नवीनतम डिजाइन

anklet designs for jeans

मल्टी चेन पायल

आपको बाजार में मल्‍टी चेन पायल मिल जाएंगी। फंकी लुक में उपलब्‍ध इस तरह की पायल को आप थोड़ा कस्टमाइज भी करा सकती हैं और अपनी फेवरेट बीड्स या फिर इंग्लिश अल्फाबेट भी उसमें ऐड ऑन करवा सकती हैं।

आपको बता दें कि इस तरह की पायल में आपको जोडिएक साइन वाली पायल भी मिल जाएंगी। आप अपनी राशि के अनुसार भी उन्हें खरीद सकती हैं। अगर आपका कोई लकी साइन है, तो उसके अनुसार भी आप इस तरह की पायल अपने लिए खरीद सकती हैं।

मल्‍टी चेन वाली पायल को आप एंकल लेंथ जींस के साथ पहनेंगी तो वह ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी और उसकी सभी लेयर अच्छे से फ्लर्ट होंगी।

इसे जरूर पढ़ें-Silver Payal New Design बना देंगे आपको दीवाना, देखते ही खरीद लोगी आप इ…

पायल डिजाइन
पायल डिजाइन

पर्ल पायल डिजाइन

पारंपरिक रूप से देखा जाए तो पैरों में चांदी की पायल (पायल से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य) पहनी जाती है। इसमें नग, मीना वर्क और बीड्स वर्क वाली पायल महिलाओं के बीच बहुत फेमस हैं। मगर आप यदि जींस के साथ कुछ ट्रेंडी लुक वाली पायल पहनना चाहती हैं, तो पर्ल डिजाइन वाली पायल पहन कर देखें। आपको छोटे-बड़े पर्ल वाली पायल बाजार में खूब मिल जाएंगी।

अगर आप कलरफुल पर्ल की पायल पहनना चाहती हैं, तो बाजार में आपको इसमें भी बहुत सारी डिजाइंस मिल जाएंगी। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप किस तरह की जींस के साथ कैसी पायल पहनना चाहती हैं, क्योंकि इसमें पायल की हैवी और लाइट दोनों तरह की डिजाइंस आती हैं।

pearl anklet design
pearl anklet design

पायल की सीप डिजाइंस

अगर आप बोहो लुक चाहती हैं और फ्रिंज डिटेलिंग वाली जींस पहनने जा रही हैं, तो आपको सीप डिजाइन वाली पायल का चुनाव करना चाहिए। बाजार में आपको इस तरह की पायल में कई डिजाइंस मिल जाएंगी। मगर इनकी लाइट से लाइट पायल भी आपको हैवी लगेगी। इसलिए आपको इनकी डिजाइंस का चुनाव करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही इस तरह की पायल अगर आप कैरी कर रही है तो आपको फुटवियर का भी चुनाव ऐसा करना चाहिए, जिससे पायल की डिजाइन छुपे नहीं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version