Site icon Uprising Bihar

Jewellery Designs: रॉयल और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ग्रीन कलर की ज्वेलरी को इस तरह करें स्टाइल

ज्वेलरी स्टाइल करना पसंद है तो इस बार कुछ नई कलेक्शन को ट्राई करें इससे आप खूबसूरत भी नजर आएगी।

Jewellery Designs
Jewellery Designs

आउटफिट कोई भी हो जब ज्वेलरी वियर करने की बात आती है तो कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं जो पहले से ही हमारे पास मौजूद होते हैं। लेकिन हर बार उन्हें पहनकर हम बोर भी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी कलेक्शन में कुछ नए तरीके की ज्वेलरी को एड करें। इससे आपका लुक भी बिल्कुल रॉयल लगेगा और आप फैशन ट्रेंड के हिसाब से अपडेट भी रहेंगे।

इस बार आप ट्राई करें ग्रीन कलर ज्वेलरी डिजाइन। आजकल इसका काफी ट्रेंड हैं। ज्यादातर महिलाएं इस तरह की ज्वेलरी को रेड या फिर पेस्ट कलर आउटफिट के साथ ज्यादा पसंद करती हैं। वेडिंग लहंगे के साथ भी इस कलर की ज्वेलरी को सबसे ज्यादा वियर किया जाता है।

गोल्डन एंड ग्रीन नेकलेस सेट

Golden and Green Necklace Set
Golden and Green Necklace Set

अगर आप सिल्क साड़ी या फिर सिंपल सूट वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप इस गोल्डन और ग्रीन कलर के नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको गोल्डन स्टोन स्टड और ग्रीन बीड्स का डिजाइन मिलेगा। इसकी खास बात ये है कि ये चोकर सेट है तो यह आपको पसंद भी काफी आएगा। आप चाहे तो इसके साथ दिए गए इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं वरना अलग से खरीदकर भी इयररिंग्स पहन सकती हैं। मार्केट से इस तरह का सेट आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगा।

ग्रीन एंड व्हाइट गोल्ड ज्वेलरी

Green and White Gold Jewellery
Green and White Gold Jewellery

रॉयल लुक के लिए आप इस हैवी नेकलेस सेट को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको ग्रीन एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन मिलेगा। इसी के साथ (लेटेस्ट डिजाइन नेकलेस) आपको साइड में रेड छोटे-छोटे बीड्स दिए गए हैं। इसमें नीचे की तरफ बड़े ग्रीन बीड्स से डिजाइन क्रिएट किया गया है। इस तरह के सेट सिल्का या फिर गोल्डन वर्क साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है। मार्केट से आप इसे 1000 से 2000 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Mehndi Designs 2024 : मेहंदी की डिजाइन देख लड़कियां हुई इसकी दीवानी, अनोखी डिजाइन कर देगी अट्रैक्टिव !

पर्ल क्रिस्टल स्टोन स्टड सेट

अगर आप पूरा ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए आप इस नेकलेस सेट को वियर कर सकती हैं। इसमें पूरे सेट (नेकलेस सेट) में आपको ग्रीन और व्हाइट स्टोन दिए गए हैं। इयररिंग्स को भी उसी तरीके से डिजाइन किया गया है। इस तरह के नेकलेस को आप स्टाइलिश और रॉयल दोनों तरीके के लुक के लिए वियर कर सकती हैं। मार्केट से इस तरह के नेकलेस सेट आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Daily Wear Mangalsutra : डेली वियर के लिए परफेक्ट रहेंगे ये मंगलसूत्र…

इस तरीके के ग्रीन ज्वेलरी आप अपने आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं और खूबसूरत लग सकती हैं।

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version