महिलाएं किसी भी त्यौहार, फंक्शन या पार्टी जैसे खास मौकों पर नेकलेस सेट की जगह सोने के पेंडेंट पहनना पसंद करती हैं क्योंकि ये लॉकेट नेकलेस की तुलना में काफी हल्के होते हैं। साथ ही ये बेहद स्टाइलिश भी दिखते हैं. इस पेंडेंट को आप अपने इंडियन या वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
आज हम आपके लिए सोने के पेंडेंट के कई खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। आप इन्हें शादी के त्यौहार, अपनी शादी की सालगिरह जैसे खास मौकों पर पहन सकते हैं। आप इसे अपने करीबियों को गिफ्ट भी कर सकते हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं इस अद्भुत कलेक्शन पर ।
1. Floral Pendant Set
यह पेंडेंट दिखने में काफी अट्रैक्टिव है। इसमें बना फ्लोरल डिजाइन और इसके बीच लगा यह लाल नग इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इस पेंडेंट के साथ आपको समान डिजाइन के ईयररिंग भी दिए जाएंगे, जिन्हें पहनकर आप किसी भी पार्टी में अपने लुक को खास बना सकती हैं।

2. Square Shape Gold Pendant Design
ये भी पढ़े : आपके पैरो की खूबसूरती बढ़ाएगी। चांदी की ये पायल डिजाइन
यह डिजाइन काफी खूबसूरत होने के साथ ही लाइटवेट है। वेस्टर्न ड्रेसेज के साथ पहनने के लिए यह सबसे उपयुक्त ज्वेलरी है। इसके साथ आपको समान डिजाइन के इयररिंग्स भी दिए जाएंगे। आप चाहे तो इसे अपनी बहन को रक्षाबंधन के दौरान गिफ्ट भी कर सकती हैं।

3. Hexagon Shape Gold Pendant Design
अद्भुत और अद्वितीय डिज़ाइन में बना हुआ यह पेंडेंट किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकता है । सोने के संग लगे हुए हीरे इसकी चमक को दुगना कर रहे हैं। अगर आपको एक लॉन्ग और खूबसूरत पेंडेंट की आवश्यकता है तो यह डिज़ाइन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

4. Leaf Shape Pendant
यह पेंडेंट काफी सिंपल और लाइटवेट है। इस तरह के पान के पत्ते के डिजाइन का पेंडेंट आजकल महिलाएं खूब पसंद करती हैं। इन्हें आप खास अवसरों के साथ-साथ रोजाना पहन सकती हैं।

5. Shiny Gold Pendant Design
इस शाइनी पेंडेंट को पहनकर आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगी। इस पेंडेंट में बारीकी से कारीगरी पेश की गई है। साथ ही इसकी चमक इसे और भी खास बना रही है। इस पेंडेंट को मिडल एज महिलाओं से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी पहन सकती हैं।

Read More – Latest Gold Ring : महिलाओं के लिए परफेक्ट डिजाइन, देखे
उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें.