
शादी का मौका हर होने वाली दुल्हन के लिए खास होता है। दुल्हन की शादी का जोड़ा, शादी की जूलरी सबकुछ वो खासतौर पर रिसर्च कर खरीदती है। लेकिन शादी के सारे फंक्शंस में एक दुल्हन आर्टीफशियल जूलरी पहनती है। शादी की रस्मों के दौरान लड़की को लड़के के परिवार की तरफ से सोने के गहने चढ़ाए जाते हैं। सोने के गहनों को हर लड़की का स्त्रीधन कहा जाता है जो बुरे वक्त में उसके काम भी आता है।
इसे भी पढ़ें :इस समर फ्लोरल प्रिंट ड्रेस के साथ स्टाइल करें ये ज्वेलरी
सोने के गहनों की स्टीरियोटाइप डिज़ाइन की वजह से लड़कियां इसे ज़्यादा पसंद नहीं करती हैं। लेकिन इन दिनों बाज़ार में कई नए- नए डिज़ाइंस गोल्ड जूलरी में आ गए हैं। जो पहनने पर बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लगते हैं। तो आइये दिखाते हैं ऐसी ही डिज़ाइंस जो शादी के मौके पर खरीदी जा सकती है।
ब्राइड्स के लिए गोल्ड नेकलेस (Gold Necklace For Brides)

शादी के मौके पर तो गोल्ड नेकलेस कम ही पहना जाता है लेकिन शादी के बाद के कई फंक्शंस में इसे लड़कियां पहनती हैं। ऐसे में इसकी डिज़ाइन आज के समय के हिसाब से चुनना सबसे बेस्ट होता है। तो आगे दिखाते हैं आपको गोल्ड नेकलेस की लेटेस्ट डिज़ाइंस…
1. साउथ इंडियन गोल्ड नेकलेस (South Indian Gold Necklace)
ये साउथ इंडियन गोल्ड नेकलेस बेहद खूबसूरत है। इसमें बनी डिज़ाइन काफी डिफरेंट है। ये नेकलेस ऐसा ही जिसे कोई भी लड़की पहन सकती है। शादी के बाद या पहले इसे कभी भी और कहीं भी पहना जा सकता है।
2. ठुसी नेकलेस (Thusi Necklace Set)

Tanishq
ये महाराष्ट्रियन स्टाइल नेकलेस होता है जिसे वहीं के लोग सबसे ज़्यादा पहनते हैं। ठुसी नेकलेस इसका नाम इसलिए है क्योंकि ये पूरी तरह से बीड्स से भरा हुआ होता है। ये दिखने में हल्का और पहनने में भी काफी हल्का सा लगता है।
3. ट्रेंडी चोकर सेट (Trendy Choker Set)
ये ट्रेंडी चोकर सेट दुल्हन के लिए सबसे अच्छा है। ये हेवी होने के साथ ही साथ ट्रेंडी स्टाइल और डिज़ाइन वाला है जो पहनन में क्लासी ही लगेगा। इस नेकलेस के साथ लाइट वेट ईयरिंग्स इसे कम्प्लीट कर रहे हैं।
4. फ्लावर डिज़ाइन गोल्ड नेकलेस (Flower Design Gold Necklace)
ये गोल्ड नेकलेस जिसमें फ्लोरल पेंडेंट बना हुआ है, ये भी बहुत खूबसूरत है। इसे भी आजकल के समय की दुल्हन पहन सकती है। ये किसी भी तरह की ड्रेस के साथ बहुत अच्छा लगने वाला है।
5. हेवी ब्राइडल सेट (Heavy Bridal Set)

ये हेवी ब्राइडल नेकलेस सेट भी बेहद खूबसूरत है। इसकी यूनिक डिज़ाइन इसे क्लासी लुक दे रही है। साथ ही इसमें लगे पेंडेंट से मिलते- जुलते इसके ईयरिंग्स सेट को कम्प्लीट कर रहे हैं। ये हेवी सेट है ऐसे में इसे शादी के दिन भी पहना जा सकता है।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |