Site icon Uprising Bihar

विशेष अवसरों पर पहनने के लिए सोने के कंगन

Gold bracelets to wear on special occasions
Gold bracelets to wear on special occasions

चूड़ियां एक पारंपरिक गहना है, जिसे भारत सहित दक्षिण एशिया की महिलाएं पहनती हैं। खासकर भारतीय समाज में चूड़ी का काफी महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि ये सुहाग की निशानी भी मानी जाती है। जहां तक सोने के कंगन की बात है, तो इसका चलन भी हमारे पुरखों से ही चला आ रहा है। महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए एक से बढ़कर एक कंगन के डिजाइन बनाए जाते हैं। आज हम आपके लिए सोने के कंगन के 15 खूबसूरत कलेक्शन लेकर आए हैं, जो हर तरह के पार्टी-फंक्शन और पर्व-त्यौहार में पहनने के लिए परफेक्ट हैं। 

Also Read-Bangles Designe : चूड़ियों की सबसे सुंदर डिजाइन, देखते ही आ जाएंगी आपक…

1. Jaal Design Set Of 4 Kangan

सबसे पहले जो कंगन आपके सामने पेश है, उसे 4 के सेट में तैयार किया गया है। दोनों हाथ में चूड़ियों के साथ अगर आप ये कंगन पहनती हैं, तो आपकी चूड़ियां और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। वैसे आप चाहें तो इसे बिना चूड़ियों के भी पहन सकती हैं। कंगन को हैवी लुक देने के लिए इसे जाल का डिजाइन दिया गया है, जो दिखने में काफी क्लासी लग रहा है।

2. Round Border Gold Kangan

खूबसूरत डिजाइन में बना ये कंगन किसी को भी पहली नजर में ही पसंद आ सकता है। कंगन के बॉर्डर को राउंड शेप में बनाया गया है, जो क्राउन जैसा प्रतीत होता है। पूरे कंगन पर काफी महीन कारीगरी की गई है और इसके बीच-बीच में दूसरे कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। 

Round Border Gold Kangan
Round Border Gold Kangan

3. Latkan Gold Kangan

लटकन डिजाइन वाले इस कंगन की खूबसूरती भी बेमिसाल है। पूरे कंगन पर अलग-अलग तरह के कई डिजाइन बनाए गए हैं। खासकर इस कंगन को अगर आप किसी त्योहार में पहनती हैं, तो आपका पूरा लुक ही काफी रॉयल लगेगा। 

4. Leaf Pattern Gold Kangan

अब जो कंगन आप देख रही हैं वो इतना खूबसूरत है कि, कोई भी इसे अपना बनाने के लिए मचल उठेगा। इसपर बने बड़े-बड़े फूल और पत्तों के डिजाइन इतने खिले-खिले लगते हैं, कि हर किसी की नजर इस पर बार-बार जाएगी। इस कंगन को अगर आप किसी फंक्शन में पहनती हैं, तो आप हर किसी की तारीफ बटोर लेंगी।

Leaf Pattern Gold Kangan
Leaf Pattern Gold Kangan

5. Flower Shape Gold Kangan

पूरे कंगन को फूलों के डिजाइन में बनाया गया है, जिसकी वजह से ये काफी यूनिक लग रहा है। इसके फूलों वाले डिजाइन को कंप्लीट लुक देने के लिए मरून और हरे रंग का इस्तेमाल किया गया है। इस कंगन को पहनकर आप अपने हाथों पर इतराने को मजबूर हो जाएंगी। 

24 carat gold kangan design
24 carat gold kangan design

6. Diamond Stud Gold Kangan

गोल्ड के साथ डायमंड की कारीगरी इस कंगन को काफी क्लासी और रॉयल लुक दे रहा है। वहीं पूरे कंगन के बीच में गोल्ड से ही छोटे-छोटे फूलों के डिजाइन बनाए गए हैं, जिसकी वजह ये दिखने में काफी हैवी लग रहा है। इस कंगन की खासियत ये है कि इसे आप किसी भी तरह के फंक्शन में पहन सकती हैं। इसे पहनना और खोलना भी काफी आसान है। 

Also Read-चांदी वाले कड़े के डिजाइन || silver kada designs 2023 

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version