Site icon Uprising Bihar

Easy Mehndi Designs: लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी के डिजाइंस को सोच-समझकर चुनना बेहद जरूरी होता है। सही डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।

easy mehndi designs
easy mehndi designs

हाथों और पैरों में मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है और इसे हर तीज-त्यौहार के मौके पर पर लगाया जाता है। हालांकि इसके कई तरह के डिजाइन आपको इन्टरनेट के जरिये मिल जाएंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार  के हिसाब से ही मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहिए?

एक के बाद एक त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है और इस मौके पर अक्सर लम्बे हाथों के लिए मेहंदी का परफेक्ट डिजाइन चुनना बेहद मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ खास डिजाइंस जो खासकर लम्बे हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करेंगे। साथ ही बताएंगे मेहंदी लगाने के कुछ खास टिप्स।

भरे हाथों वाली मेहंदी 

लम्बे हाथों को भरा हुआ बनाना चाहती हैं तो इस तरह से जाल, केरी, फूल-पत्तियों से बने डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह का भरा हुआ डिजाइन खासकर शादी या करवाचौथ के समय आप लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीक डिजाइन को चुनें।

इसे भी पढ़ें:ये मेहंदी डिजाइन जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं।

कट-आउट डिजाइन मेहंदी 

easy mehndi designs for beginners
easy mehndi designs for beginners

अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरीके का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को काफी खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप बारीकी से बने हुए पैटर्न को चुनें। ऐसा बारीक डिजाइन बनाने के लिए आप सेफ्टी पिन की सहायता के सकती हैं। 

बेल डिजाइन मेहंदी 

easy mehndi designs for girls
easy mehndi designs for girls

लम्बे हाथों को आकर्षक लुक देने के लिए आप इस तरह के बड़े साइज की पत्ती और फूल के डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आपके हाथों की शेप को सही तरीके से डिफाइन करने में सहायता करेगा। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Full Back Hand Mehndi : फुल बैक हैंड मेहँदी की ये डिज़ाइन आपके हाथों क…

पिक्चर आर्ट मेहंदी डिजाइन 

easy mehndi designs for front hand
easy mehndi designs for front hand

अगर आप बाहर से मेहंदी लगवा रही हैं या खुद मेहंदी लगाना अच्छे तरीके से जानते हैं तो इस तरह की तस्वीर आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में खासकर हल्के हाथों के दबाव से शेडिंग की जाती है। साथ ही इस तरह की मेहंदी को लगाने के लिए आपको काफी बारीकी से डिजाइन को समझना बेहद जरूरी होता है।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version