Site icon Uprising Bihar

Diwali Lehenga Designs: दिवाली पर पहनना चाहती हैं लहंगा तो इन डिजाइन को करें वियर, लगेंगी खूबसूरत

दिवाली पर अगर आप एथनिक स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए लहंगे के अलग-अलग डिजाइन को कैरी कर सकती हैं।

Diwali Lehenga Designs
Diwali Lehenga Designs

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा क्रेज दिवाली का होता है। ये दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन ज्यादातर लोग एथनिक वियर में नजर आते हैं। वहीं महिलाएं लहंगा स्टाइल करना ज्यादा पसंद करते हैं। मार्केट में आपको इसके अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाते हैं। जिन्हें आप इस दिवाली वियर कर सकती हैं। इनके ऑप्शन के बारे में हम आपको आर्टिकल में बताएंगे ताकि आप भी लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से अपने आपको स्टाइल कर सके।

सीक्वेंस वर्क लहंगा डिजाइन (Lehenga Designs For Diwali)

इस दिवाली आप सीक्वेंस वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। ये लहंगा डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इन्हें पहनने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आप इसमें अलग-अलग पैटर्न वाले सीक्वेंस वर्क लहंगा खरीद सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें की अगर आपको ऊपर की चोली में हैवी वर्क मिल रहा है तो नीचे लहंगे में ज्यादा काम न हो। वरना वो ज्यादा हैवी लगेगा। इसके साथ चुन्नी सिंपल लें। इससे आपका लहंगा और ज्यादा सुंदर लगेगा। इसमें आप कलर अपनी पसंद के चूज कर सकती हैं, ताकि खूबसूरत लग सके।

प्रिंटेड लहंगा करें स्टाइल (Tips To Choose Lehenga In Diwali)

Lehenga Designs
Lehenga Designs

लहंगे के आपको काफी सारे अलग-अलग डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप खूबसूरत लग सकती हैं। ये इंडो वेस्टर्न स्टाइल (सिल्क साड़ी स्टाइल करने का तरीका) में आप वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको कॉलर नेक वाली चोली खरीदनी है और नीचे के लहंगे को हाई वेस्ट करके वियर करना है। इस तरीके से आप लहंगा वियर करेंगी तो दिवाली पर स्टाइलिश लगेंगी। 

इसे भी पढ़ें-ब्लाउज की ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में लगा देगी चार चांद । 

मिरर वर्क लहंगा (Latest Lehenga Designs For women)

simple lehenga designs images
simple lehenga designs images

मिरर वर्क लहंगा डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है इन्हें भी आप स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आरतो ऊपर के ब्लाउज में मिरर वर्क (साड़ी स्टाइलिंग टिप्स) मिलेगा। बेल्ट भी मिरर वर्क में मिलेगी। लेकिन नीचे का लहंगा सिंपल मिलेगा। इसलिए आपका पूरा लुक परफेक्ट लगेगा। इसमें आपको कलर और डिजाइन पैटर्न अलग-अलग मिल जाएंगे। मार्केट से खरीदने पर ये लहंगा आपको 1000 से 2000 रुपये में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-Blouse Designs: हाथों की बाजू अब नहीं लगेगी पतली, जब आप साड़ी के साथ वियर करेंगी ये ब्लाउज डिजाइन

लहंगे को आप अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं और इस दिवाली सबसे अलग नजर आ सकती हैं। इसमें आपको डिजाइन के साथ-साथ कलर के भी कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें UPRISING BIHAR के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version