Site icon Uprising Bihar

नई-नवेली दुल्हन के लिए पायल डिजाइंस देखें

अगर आप न्यूली ब्राइड हैं और हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो आपको पायल के ये डिजाइंस जरूर पसंद आएंगे।

anklet designs for the newlywed bride
anklet designs for the newlywed bride

ठंड के मौसम में शादियां सबसे ज्यादा होती हैं। दुल्हन के लिए शादी का एहसास बेहद खास होता है। इसलिए वह इस दिन को खूबसूरत और परफेक्ट बनाने के लिए सब कुछ करती हैं। क्या आपकी भी अभी शादी हुई है? आप सुहाग की निशानी के रूप में पायल पहनती हैं? आज हम आपके लिए सिंपल पायल के डिजाइन लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं खूबसूरत पायल डिजाइंस।

1पर्ल और स्टोनवर्क पायल

पर्ल देखने में बेहद अच्छे लगते हैं। इसलिए पर्ल ज्वेलरी हमेशा क्लेकशन का हिस्सा होती है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई  है तो इस तरह की पायल ट्राई करें। इस पायल में स्टोन का भी काम किया गया है। यह पायल डिजाइन आपके एथनिक लुक में चार चांद लगाएगी। 

इसे भी पढ़ें:पैरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए ट्राई करें पायल के लेटेस्ट डिजाइन

2स्टोन बीडेड पायल

अगर आपको स्टोन पसंद है तो आप शादी के बाद यह पायल पहन सकती हैं। हाथ फूल की तरह आजकल पायल के साथ बिछिया अटैच मिल रही है। स्टोन में आप कोई भी कलर चुन सकती हैं। यह पायल डिजाइन सिंपल के साथ-साथ बेहद अट्रैक्टिव है। 

नई नई डिजाइन की पायल
नई नई डिजाइन की पायल

3ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू पायल

पायल में घुंघरू न हो तो फिर क्या फायदा है न? नई-नवेली दुल्हन के लिए घुंघरू पायल एक बेस्ट है। आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्रेंड में है। ऐसे में यह ऑक्सीडाइज्ड घुंघरू पायल डिजाइन आपको जरूर खरीदनी चाहिए।

4गोल्डन कलर पायल

गोल्डन कलर आंखों को भाता है। इसलिए गोल्ड की ज्वेलरी का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। पायल में भी गोल्ड कलर अच्छा लगता है। गोल्ड टोन स्टोन वाली यह पायल न्यूली ब्राइड के पैरों में खूब जचेगी।

5फ्लोरल पायल

पायल नई डिजाइन
पायल नई डिजाइन

अगर आपको पायल पहनने का शौक नहीं है, लेकिन रिवाज निभाना जरूरी है तो आपको यह फ्लोरल पायल को अपने कलेक्शन में एड करना चाहिए। आजकल मॉर्डन ज्वेलरी में इस तरह की पायल की मांग ज्यादा है। छोटे-छोटे फूल और पत्तियां इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। 

6मिरर वर्क पायल

नए डिजाइन की पायल
मिरर वर्क पायल

मिरर वर्क कपड़ों से लेकर ज्वेलरी में खूब पसंद किया जाता है। आपको पायल में भी यह डिजाइन मिल जाएगा। मिरर वर्क पायल में छोटे-छोटे घुंघरू डिजाइन एकदम लेटेस्ट है। 

7सिंपल पायल

अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती है तो सिंपल पायल खरीदें। अगर आप एक ही पैर में पायल पहनती हैं तो यह पायल डिजाइन चुनें। इसमें आपको गोलाकार, फूल और चांद-सितारे जैसे कई डिजाइन मिल जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: नए डिजाइन की ये लेटेस्ट पायल, जिसे पहनने से आपके पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version