साड़ी में लुक तभी परफेक्ट लगता है जब आप उसके साथ अच्छे डिजाइन वाले ब्लाउज को वियर करती हैं।

आजकल मार्केट में अलग-अलग तरह की साड़ी के डिजाइन मिल जाते हैं। लेकिन हर बार हैवी साड़ी पहनने की वजह से कई बार हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप सिंपल साड़ी खरीद सकती हैं, जिसके साथ हैवी ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए हैवी वर्क में ब्लाउज के काफी सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे आप वियर करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
थ्रेड वर्क ब्लाउज डिजाइन
अगर आपकी साड़ी में थ्रेड वर्क है तो आप इसके साथ हैवी वर्क वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। ये डिजाइन का भी बना सकती हैं वरना अलग से कपड़ा लेकर भी इसे सिलवा सकती हैं। इससे आपकी साड़ी हैवी नजर आएगी। साथ ही आपका लुक यूनिक लगेगा। इसके साथ आप ब्लाउज की नेकलाइन को डीप रख सकती हैं। इससे भी आप बेहद खूबसूरत लग सकती हैं।
जरी वर्क ब्लाउज

प्लेन साड़ी में लुक तभी परफेक्ट लगता है जब आप उसके साथ हैवी वर्क ब्लाउज वियर करती हैं। इससे आप काफी सुंदर (स्लीवलेस ब्लाउज) लगती हैं। इसमें आपको पूरे ब्लाउज में जरी वर्क मिलेगा। लेकिन इसमें बाजू आपको प्लेन मिलेगी। इससे आपका लुक और साड़ी दोनों ही अच्छी नजर आएगी। आप चाहे तो जरी बॉर्डर के साथ भी इस तरीके के ब्लाउज को खरीद सकती हैं। मार्केट से आपको इस तरीके के ब्लाउज रेडिमेड मिल जाएंगे। जिन्हें आप 200 से 500 रुपये में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें:बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद
स्टोन वर्क ब्लाउज

आजकल स्टोन वर्क ब्लाउज काफी ट्रेंड में है। इस तरह के ब्लाउज आपको मार्केट में भी मिल जाएंगे। वरना आप चाहे (फुल स्लीव्स ब्लाउज) तो फेब्रिक खरीदकर भी इसे डिजाइन कर सकती हैं। सिंपल साड़ी के साथ आप इसे कॉन्ट्रास्ट करके पहन सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो गोल्डन स्टोन ले सकती हैं वरना मल्टी कलर स्टोन में भी आपको ये ब्लाउज मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-NEW RING : अपने हाथों को बनाये और भी स्पेशल और खास यहां से देखेंगे न्यू डिजाइन में रिंग
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप रेडिमेड ब्लाउज खरीद रही हैं तो आपको अपने नाप का ध्यान रखना चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें की ब्लाउज का पैड सही क्वालीटी का हो ताकि आप कम्फर्टेबल रहें।
- अगर आप खुद कपड़ा लेकर ब्लाउज सिलवा रही हैं तो डिजाइन सही तरीके से टेलर को बताएं।
उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |