Site icon Uprising Bihar

खूबसूरत नेकलेस डिज़ाइन, वेस्टर्न आउटफिट साथ

लड़कियों को बहुत शौक होता है कि जो भी लुक वो क्रिएट करें उसमें खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वो हर तरीके के इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करती हैं। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो इन लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। कभी अपने आउटफिट के साथ हो या फिर ज्वेलरी के साथ ऐसे कई सारे नेकलेस डिज़ाइन है जो आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने आउटफिट को भी चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्टेटमेंट नेकलेस डिज़ाइन

नेकलेस डिज़ाइन
नेकलेस डिज़ाइन

कई सारे नेकलेस डिजाइन ऐसे होते हैं जो आपके वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। आप भूमि पेडनेकर के इस नेकलेस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं इसमें उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस को साड़ी के साथ स्टाइल किया है जो काफी खूबसूरत लग रहा है। ये नेकलेस गोयनका इंडिया का डिजाइन किया हुआ नेकलेस है। इसे आप चाहे तो ड्रेस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं और साड़ी और सूट के साथ भी इसे पहन सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको 500 से 1000 की रेंज में इस डिजाइन के मिल जाएंगे।

पर्ल डिजाइन नेकलेस

Pearl necklace desigsn
पर्ल डिजाइन नेकलेस

चाहे इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न हर किसी के साथ पर्ल डिजाइन नेकलेस अच्छे लगते हैं। इस तरीके की ज्वेलरी आपको लेयर में भी मिल जाती है और चोकर स्टाइल में भी। आप अगर इस तरीके की ज्वेलरी को पहनना पसंद करती हैं तो सोनम कपूर की तरह इसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। सोनम कपूर की इस ज्वेलरी को अमरपाली ज्वेलर्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें डायमंड के साथ-साथ एमरल्ड वर्क भी किया हुआ है। आप प्लेन नेकलेस को भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको मार्केट में 500 और उससे ज्यादा की रेंज में भी मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें :- Diamond necklace set

https://in.pinterest.com/kishorrevankar9/diamond-necklace-set/

चोकर डिजाइन वाले नेकलेस

Choker design necklace
Choker design necklace

देखा जाए तो 70 के दशक में इनका काफी ज्यादा ट्रेंड था परंतु आज के समय में यह वापस से फैशन में आ गया है। चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल दोनों ही आउटफिट के साथ इस तरह के डिजाइन पहने जा सकते हैं। इसमें बहुत सारे डिजाइन आपको मार्केट में आराम से मिल जाएंगे। इनमें स्टोन एवं बीट्स चौकर कुंदन स्टाइल चौकर बहुत ही ज्यादा चलन में है।

यह भी पढ़ें :- Mangalsutra New Design Gold Low Price 2023

आप भी वेस्टर्न और इंडियन आउटफिट के साथ इस तरह के नेकलेस एक बार जरूर कैरी करें और अपने आप को स्टाइलिश बनाएं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version