

दुनिया में सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों की बात करें हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम अल्बर्ट आइंस्टीन का आता है। उन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा IQ वाला व्यक्ति माना जाता है। आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 में जर्मनी में हुआ था। उनके पिता हरमन आइंस्टीन खुद एक इंजीनियर और सेल्समेन थे और उनकी माता पॉलिन कोच एक ग्रहणी थी। आइंस्टीन ने ही e=mc2 फॉर्मूला को विकसित किया था। अल्बर्ट आइंस्टीन एक महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ एक अच्छे विचारक भी थे। आज हम अपने लेख में उनके 15 सबसे प्रेरणादायक उद्धरण के बारे में बात करेंगे…
1. शिक्षा वो है जो स्कूल में सिखाई गयी चीजों को भूल जाने के बाद बचती है।

2. दुनिया के बारे में सबसे ज्यादा जो बात समझ से बाहर है वो ये है कि इसे समझा जा सकता है।

3. हर वो चीज जो गिनी जा सके मायने नहीं रखती और हर वो चीज जो मायने रखती है वो गिनी नहीं जा सकती।

4. महत्वपूर्ण बात यह है कि हम प्रश्न करना ना छोडें। जिज्ञासा के मौजूद होने के अपने खुद के कारण हैं।

5. अगर तुम इसे आसानी से समझा नहीं सकते हो तो इसका मतलब तुमने इसे अच्छी तरह से समझा नहीं है।

6. कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो अपनी आँखों से देखते हैं और अपने दिल से महसूस करते हैं।

7. अगर मेरे पास किसी समस्या को हल करने के लिए 1 घंटा हो, तो मैं 55 मिनट समस्या के बारे में सोचने और 5 मिनट उसको हल करने में लगाऊंगा।

यह भी पढ़ें- 21 success quotes by Swami Vivekananda
8. जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच को गंभीरता से नहीं लेता है, उस पर बड़े मसलों में भी भरोसा नहीं किया जा सकता।

9. एक सच्चा जीनियस स्वीकार करता है कि उसे कुछ नहीं पता है।

10. यदि A जीवन में सफल है, तो A = X + Y + Z है। इसमें X = काम, Y = खेल, Z = अपना मुंह बंद करके रहना है।

11. केवल वो व्यक्ति, जो पूरे जी-जान से किसी कारण के लिए खुद को समर्पित कर देता है। वही एक सच्चा माहिर बन सकता है। इसी वजह से महारत व्यक्ति से उसका सब कुछ मांगती है।

12. जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।

13. अधिकतर शिक्षक अपना समय ऐसे प्रश्न पूछने में बर्बाद करते हैं जिनका उद्देश्य ये जानना होता है कि छात्र क्या नहीं जानता है? जबकि प्रश्न पूछने की सच्ची कला यह पता लगाना है कि छात्र क्या जानता है? या क्या जानने में सक्षम है?

14. ज़िन्दगी साइकिल चलाने की तरह है। अपना बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको चलते रहना होता है।

यह भी पढ़ें- 15 motivational quotes by Chandrasekhar Azad
15. शांति ताकत से कायम नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।

अल्बर्ट आइंस्टीन की खोज ने भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। उन्होंने हमारे ब्रह्मांड को गहराई से समझ कर उसके विकास में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
तो दोस्तों उम्मीद है कि इन प्रेरणादायक उद्धरण से आपको भी प्रेरणा मिली होगी। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। और ऐसी ही जानकारी के लिए जुड़े मुझसे…
Frequently Asked Questions(FAQs):
Q. दुनिया में सबसे ज्यादा आईक्यू लेवल किसका है?
अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा आईक्यू लेवल अल्बर्ट आइंस्टीन का माना गया है।
Q. शिक्षा पर आइंस्टीन के विचार क्या हैं?
शिक्षा तथ्यों को सीखना नहीं है, बल्कि मन को सोचने का प्रशिक्षण देना है।