

दोस्तों भगत सिंह हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक है। उनका सबसे प्रचलित नारा है इंकलाब जिंदाबाद। इस नारे ने हजारों लोगों के अंदर स्वतंत्रता की ज्वाला को प्रज्वलित किया। और प्रेरित किया कि वह देश की स्वतंत्रता के लिए आगे आए। आज के हमारे लेख में हम भगत सिंह की birth anniversary के उपलक्ष्य पर भगत सिंह के 15 प्रेरक विचार के बारे में बात करेंगे…
15 Inspirational Quotes of Bhagat Singh on his Birth Anniversary:
1. निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं।

2. अपने दुश्मन से बहस करने के लिये उसका अभ्यास करना बहोत जरुरी है।

3. जो व्यक्ति विकास के लिए खड़ा है उसे हर एक रूढ़िवादी चीज की आलोचना करनी होगी, उसमें विश्वास करना होगा तथा उसे चुनौती देनी होगी।

4. दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उलफत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए वतन आएगी।

5. मैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।

6. इंसान तभी कुछ करता है जब वो अपने काम के औचित्य को लेकर सुनिश्चित होता है , जैसा कि हम विधान सभा में बम फेंकने को लेकर थे।

7. प्रेमी पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं और देशभक्तों को अक्सर लोग पागल कहते हैं।

8. किसी भी इंसान को मारना आसान है, परन्तु उसके विचारों को नहीं। महान साम्राज्य टूट जाते हैं, तबाह हो जाते हैं, जबकि उनके विचार बच जाते हैं।

9. इंसान तभी कुछ करता है जब वो अपने काम के औचित्य को लेकर सुनिश्चित होता है।

10. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।

यह भी पढ़ें- Motivational Quotes- 25 सबसे प्रेरक सुविचार 2023
11. मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी. इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता |

12. क्रांति मानव जाती का एक अपरिहार्य अधिकार है। स्वतंत्रता सभी का एक कभी न ख़त्म होने वाला जन्म-सिद्ध अधिकार है। श्रम समाज का वास्तविक निर्वाहक है।

13. क़ानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है जब तक की वो लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

14. अगर धर्म को अलग कर दिया जाए, तो राजनीति पर हम सब इकट्ठे हो सकते हैं, धर्मों में हम चाहे अलग-अलग ही रहे।

15. सच्चा प्यार कभी भी सृजित नहीं किया जा सकता , यह अपने आप ही आता है –प्यार पूर्णतः प्राकृतिक है।

भगत सिंह का नाम ही क्रांतिकारियों की सूची में सबसे आगे रहा है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। ऐसी ही प्रेरक जानकारी के लिए जुड़े मुझसे…
उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया हो ऐसे ही जानकारी के लिए जुड़े रहिए UPRISING BIHAR से…