Site icon Uprising Bihar

Robot Vacuum Cleaner: न काम वाली दीदी की चिंता, न तनख्वाह देने का झंझट! बैठे-बैठे होगी पूरे घर की सफाई

Robot Vacuum Cleaner: पूरे घर की सफाई करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है। घर छोटा हो या बड़ा इसमें इतने सारे कमरे, कोने और सामान रखे होते हैं कि हर जगह आपका हाथ पहुंचे यह मुमकिन नहीं। ऊपर से अगर दंपति वर्किंग हो, तो यह काम और भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आपको कम समय में या फिर वीकेंड पूरे घर की सफाई करनी हो, तो एक बढ़िया-सा रोबोट घर ले आइए। ये कीमत में किफायती होते हैं और काफी टिकाऊ होते हैं। 

Home cleaning robot की खास बात यह होती है कि ये तीन गुने कम समय में घर की सफाई करते हैं और इससे आपके काम का बोझ कम हो जाता है। ये पूरी तरह से ऑटोमेटिक वैक्यूम क्लीनर होते हैं। इनमें घर के कोन-कोने में घूम-घूम कर गहराई से पूरे फ्लोर को साफ करने की क्षमता होती है। ऑपरेट करने के लिए ये ईजी टू यूज होते हैं। आइए अब इनके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

यह भी पढ़ें: कौन था बादशाह अकबर का प्रिय मित्र? जानें रोचक तथ्य

Robot Vacuum Cleaner: घर की सफाई को बनाएंगे मजेदार  

Automatic vacuum cleaner में पॉवरफुल सक्शन लगा होता है, जो घर में फंसी धूल-मिट्टी को अच्छी तरह से ग्रैब करता है। इसमें वॉयस कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल और वाइफाई सर्विस जैसे कई स्पेशल फीचर्स होते हैं। अगर आप भी अपने लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर लेने की सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट को जरूर देखें। 

Eufy by Anker Robot Vacuum Cleaner

नॉइज फ्री ऑपरेशन वाला यह Home cleaning robot बिना आवाज किए घर के पूरे फ्लोर की सफाई करता है। इसमें आपको पॉवरफुल सक्शन मिल जाता है, जो छोटे से छोटे कणों को गहराई से साफ करता है। अगर आपको कम शोर वाला वैक्यूम क्लीनर चाहिए, तो आप इस वैक्यूम क्लीनर को ले सकते हैं। 

इस रोबोट क्लीनर में सेल्फ चार्जिंग फीचर दिया गया है, जिससे यह अपने आप चार्ज हो जाता है। सिंगल चार्ज में यह वैक्यूम क्लीनर 2 से 3 घंटे काम करता है। इस automatic vacuum cleaner से फर्श, कार्पेट, कार, घर सभी की सफाई कर मिनटों में हो जाती है। 

यह भी पढ़ें: Sawan Special: भगवान शिव को प्रिय है ये 1 चीज, आप भी तैयार करें 3 रेसिपी

ILIFE T10s Robotic Vacuum Cleaner 

इस Robot Vacuum Cleaner को यूजर्स ने परफॉर्मेंस के आधार पर 4.3 की रेटिंग दी है। इसमें टाईम सेट करने का ऑप्शन है, जिसकी मदद से आप तय समय के लिए इस रन कर सकते हैं। यह वैक्यूम क्लीनर्स फ्लोर की छोटी से छोटी गंदगी को अच्छी तरह साफ कर देता है। 

बहुत ज्यादा धूल और गंदगी की सफाई के लिए यह Home Cleaning Robot एक सेफ ऑप्शन है। इसमें लगे पावरफुल सक्शन से भारी से भारी धूल के कणों की सफाई होती है और गीले कचड़े भी साफ होते हैं। यह वैक्यूम क्लीनर आपके स्मार्टफोन,ऐलेक्सा और गूगल के साथ कनेक्ट होता है। इसकी मदद से आप हर तरह के फ्लोर और मैट को क्लीन कर सकते हैं|

Eureka Forbes Robot Vacuum Cleaner

यह एडजस्टेबल automatic vacuum cleaner है। इसमें स्मार्ट सेंसर दिया गया है, जो फ्लोर के बदलने पर अपनी पावर उसी के हिसाब से एडजस्ट कर लेता है। यह हाईपावर रोबोट वैक्यूम क्लीनर कम बिजली की खपत करता है। इस वैक्यूम क्लीनर पर आपको पूरे एक साल की वॉरंटी मिल रही है।

धूल के साथ फर्श पर पड़े बालों को भी इस Robot Vacuum Cleaner से साफ करना आसान है। इसका पावर सक्शन फर्श पर पड़ी धूल मिट्टी के साथ बालों को भी साफ करता है। इसमें वॉटर टैंक सिस्टम है, जो फर्श पर पोछा लगाने का काम भी करता है। इसे आप रिमोट कंट्रोल से नियंत्रित कर सकते हैं।

Viomi Alpha S9 Robot Vacuum Cleaner

यह Home cleaning robot झाड़ू-पोछा दोनों का काम करता है। इसकी सफाई बहुत अच्छी है। इस वैक्यूम क्लीनर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके डर्ट बैग को बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं, डर्ट बैग भरने पर आपको यह खुद ही इंडिकेशन देता है।

मल्टिस्टोरेज हाउस के लिए इस automatic vacuum cleaner का डिजाइन एकदम परफेक्ट है। इस वैक्यूम क्लीनर को आप ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका पावरफुस सक्शन एक बार में 3000 वर्ग फिट तक के एरिया की गहराई से सफाई करता है। इसमें दिए गए 12 सेंसर फ्लोर बदलने पर सक्शन पॉवर खुद ही एडजस्ट कर लेते हैं।

Suzec BR151 Intelligent Robot Vacuum Cleaner

वाईफाई कनेक्टिविटी, वॉयस सेंसर और रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर से लैस यह Robot Vacuum Cleaner भारतीय घरों के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। इस वैक्यूम क्लीनर से धूल के साथ बालों को भी फर्श से बहुत आसानी से हटाया जा सकता है। इसका 360 डिग्री स्मार्ट सेंसर इसे गिरने और टकराने से बचाता है।

कम कीमत में इस वैक्यूम क्लीनर में सभी स्मार्ट फीचर्स उपलब्ध हैं। हर तरह के फ्लोर और कार्पेट्स को अच्छे से साफ करने में ये Home Cleaning Robot सक्षम है। इसमें 4 क्लीनिंग मोड मिल जाते हैं, जिसे आप फ्लोर चेंज होने के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Exit mobile version