Site icon Uprising Bihar

Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्‍वीरें

मेहंदी में मुगलई और राजपूताना अंदाज चाहिए तो इन डिजाइंस पर जरा गौरफरमाएं। लेख पढ़ें और जानें जरोखा मेहंदी आर्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य। 

Jharokha Mehndi Designs Pics
Jharokha Mehndi Designs Pics

हाथों पर मेहंदी रचानी हो या फिर पैरों पर, हमेशा हम लोग मेहंदी लगवाने से पहले सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें जरूर तलाशते हैं। जाहिर है, हर मेहंदी लवर महिला चाहती है कि उसके हाथों पर लगी मेहंदी डिजाइन को हर कोई देखता रह जाए। आपके इसी शौक को पूरा करने के लिए और मेहंदी में नित नई डिजाइंस को आपके सामने पेश करने के लिए हमने भी आपके सामने विकल्‍पों का ढेर लगा दिया है। मेहंदी डिजाइंस की अपनी सीरीज में हम आपको हर दिन कोई न कोई नई थीम पर लगाई गई मेहंदी डिजाइंस की तस्‍वीरें दिखाते हैं और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताते हैं। 

आज हम आपको मेहंदी में झरोखा आर्ट के बारे में बताएंगे। यदि आप रजवाड़ा अंदाज की मेहंदी हाथों पर लगवाना चाहती हैं, तो झरोखा आर्ट आपकी मेहंदी को बहुत ही अच्छा लुक दे सकती है। आपको बता दें कि ट्रेडिशनल मेहंदी आर्ट में आप झरोखों को ज्यादा नहीं पाएंगी, मगर आर्टिस्टिक अंदाज में या फिर स्टोरी टेलिंग मेहंदी आर्ट में आपको झरोखा आर्ट देखने को मिल जाएगी। आज हम आपको इस आर्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्‍य बताएंगे, साथ ही कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस भी दिखाएंगे। 

क्‍या है झरोखा आर्ट? 

इस आर्ट को भारत में मुगल और राजपूत लेकर आए थे। झरोखा मध्यकाल की भारतीय वास्तुकला की विशेषता रहा है। पहले के समय में झरोखा इमारत की ऊपरी मंजिल से निकलने वाली एक ओरियल खिड़की की तरह होता था, जिससे नीचे झांक कर सड़क या बाजार देखा जा सकता था। आज के समय में भी आपको राजस्‍थान के घरों में झरोखा उनका सुंदरीकरण करता दिख जाएगा। यही नहीं, अब यह इंटीरियर ही नहीं बल्कि आपको फैब्रिक्‍स के प्रिंट में भी दिख जाएगा। झरोखों में किया गया जाली वर्क और कार्विंग उसे बेमिसाल खूबसूरती प्रदान करती है। मेहंदी डिजाइन में भी आप ऐसी ही झरोखा आर्ट बना सकती हैं। आपको बता दें कि अब तो वॉल आर्ट के रूप में भी झरोखों का इस्‍तेमाल होता है और उनके अंदर कोई खूबसूरत पेंटिंग या फिर मिरर लगा दिया जाता है। आप इस आर्ट को हथेली पर मेहंदी की जरिए हू-ब-हू उतार सकते हैं, बस आपके अंदर वो हुनर होना चाहिए। 

 इसे जरूर पढ़ें- GOLD RING DESIGN : आपके हाथों की खूबसूरती को चार चांद लगाएंगे यह अंगूठी की डिजाइन (THIS RING DESIGN WILL ENHANCE THE BEAUTY OF YOUR HANDS)

मिनार लेआउट झरोखा मेहंदी डिजाइन 

ऊपर दिखाई गई तस्वीर में आपको मिनार लेआउट में झरोखा देखने को मिल रहा होगा। आमतौर पर यह मस्जिद से जुड़ा एक आर्किटेक्‍ट लेआउट है। इसे आप मेहंदी में भी उकेर सकती हैं। इसे सजाने-संवारने के लिए आप पत्तियों की बेल, ब्रेसलेट डिजाइन आदि का प्रयोग कर सकती हैं। झरोखे के अंदर या तो आप जाल डिजाइन बना सकती हैं या फिर फूल आदि की पेंटिंग से उसे फिल कर सकती हैं। 

jharokha mehndi designs
jharokha mehndi designs

झरोखे के अंदर झरोखा मेहंदी डिजाइन 

ऊपर तस्‍वीर में दिखाई गई मेहंदी में आपको 2 झरोखे नजर आ रहे होंगे। आप इसे ट्रेडिशनल टच देने के लिए किसी ईश्‍वर का चित्र या फिर किसी इंस्ट्रूमेंट का चित्र बना सकती हैं। झरोखों जैसी बारीक कार्विंग दिखाने के लिए आप मेहंदी से बारीक जाल डिजाइन, फूलों की डिजाइन या फिर गोलाकार नोक वाले त्रिभुज बना सकती हैं। यदि आप चाहें तो मेहंदी को कहीं-कहीं हाईलाइट करने के लिए उसे डार्क भी कर सकती हैं। 

Jharokha Mehndi Design
Jharokha Mehndi Design

दुल्‍हन झरोखा मेहंदी 

यदि आपकी शादी होने वाली है या फिर अपनी शादी की सालगिरह पर आप मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ऊपर तस्‍वीर में जो आप डिजाइन देख रही हैं, वो बहुत ही अलग और रोचक है। इसमें आपको एक नहीं बल्कि कई झरोखे दिख रहे होंगे। हर झरोखे में आपको अलग डिजाइन भी दिख रही होगी। आप इसे कस्टमाइज़ और पर्सनलाइज्ड भी करा सकती हैं। 

 इसे जरूर पढ़ें-GOLD MANGALSUTRA DESIGN 2024 : दुल्हन के लिए बेस्ट है सोने के मंगलसूत्र की ये डिज़ाइन (THIS DESIGN OF GOLD MANGALSUTRA IS BEST FOR THE BRIDE)

mehndi design
mehndi design

मॉडर्न झरोखा मेहंदी डिजाइन 

इस तस्‍वीर में आप झरोखा और झरोखे के अंदर ढेर सारी खिड़कियां देख रही होंगी। साथ ही इसमें बना लड़की का चित्र आपको किसी मॉडर्न आर्ट की याद दिला रहा होगा। आप इस तरह की मेहंदी आर्ट भी कर सकती हैं। आपको बता दें कि एक अच्‍छे मेहंदी आर्टिस्ट के लिए हथेली किसी कैनवास जैसी ही होती है और वो अपना सारा हुनर इस पर मेहंदी के माध्‍यम से उकेर देता है। 

उम्मीद है, आपको यह लेख पसंद आया हो इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद, ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें Uprising Bihar के साथ। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। फेसबुक पर हम से जुरने के लिए यहाँ क्लिक करे |

Exit mobile version